गोपालगंज डायट में शिक्षकों को मिला गतिविधि आधारित गणित और भाषा शिक्षण का प्रशिक्षण

Author Ajit dubey|Edited by Vivek Ranjan
Updated:
विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौरान टीएलएम दिखाते शिक्षक

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गोपालगंज के डायट, थावे में प्रशिक्षु शिक्षकों को गणित और भाषा शिक्षण की नई विधियों का प्रशिक्षण दिया गया. इस दौरान गतिविधि आधारित शिक्षण और बच्चों में रुचि जगाने पर विशेष जोर दिया गया.

विज्ञापन

Gopalganj News: जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), थावे में 20 जुलाई से चल रहे आवासीय प्रशिक्षण के दौरान गुरुवार को प्रशिक्षु शिक्षकों को गणित एवं भाषा शिक्षण की प्रभावी विधियों से अवगत कराया गया. प्रशिक्षण में इस बात पर विशेष बल दिया गया कि बच्चों में गणित के प्रति जिज्ञासा और आत्मविश्वास विकसित करने के लिए उसकी मूल अवधारणाओं को सरल, सहज और गतिविधि आधारित तरीकों से स्पष्ट किया जाए.

विज्ञापन

गतिविधि आधारित शिक्षण पर दिया गया जोर

संस्थान के व्याख्याता मो. आरिफ अंसारी ने कहा कि गणित केवल सूत्रों और संख्याओं का विषय नहीं है, बल्कि तार्किक चिंतन और समस्या समाधान की क्षमता विकसित करने का सशक्त माध्यम है. उन्होंने शिक्षकों से कक्षा में खेल, मॉडल, टीएलएम (शिक्षण-अधिगम सामग्री) और विभिन्न रोचक गतिविधियों का उपयोग कर विद्यार्थियों में विषय के प्रति स्वाभाविक रुचि विकसित करने की अपील की. उन्होंने कहा कि अवधारणात्मक शिक्षण ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की आधारशिला है.

भाषा कौशल विकसित करने की बताई रणनीतियां

प्रशिक्षण के दूसरे सत्र में डॉ. रंजीता प्रियदर्शनी ने भाषा शिक्षण की प्रभावी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की. उन्होंने कहा कि बच्चों में सुनने, बोलने, पढ़ने और लिखने के कौशल का संतुलित विकास ही भाषा अधिगम का मूल उद्देश्य है. वहीं व्याख्याता मो. रेयाजुद्दीन और मंजू कुमारी ने शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया को अधिक प्रभावी, सहभागी और बाल-केंद्रित बनाने से जुड़े व्यावहारिक सुझाव साझा किए.

24 जुलाई को होगा प्रशिक्षण का समापन

संस्थान के प्रभारी प्राचार्य ओंकारनाथ मिश्र ने बताया कि 20 जुलाई से शुरू हुआ यह आवासीय प्रशिक्षण 24 जुलाई को संपन्न होगा. उन्होंने प्रशिक्षु शिक्षकों से प्रशिक्षण में प्राप्त नवाचारी शिक्षण पद्धतियों और शैक्षणिक अनुभवों को विद्यालयों में प्रभावी ढंग से लागू करने का आह्वान किया, ताकि विद्यार्थियों के अधिगम स्तर में गुणात्मक सुधार सुनिश्चित किया जा सके.

बड़ी संख्या में प्रशिक्षु शिक्षक रहे मौजूद

प्रशिक्षण में शिक्षक सह परिवर्तनकारी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार मिश्र, ज्योति सिंह, चहक कुमारी, नबीउल्लाह अंसारी, सतीश दुबे, दिनेश तिवारी, जितेंद्र मिश्र, अमृता कुमारी, अभिषेक कुमार, योगेंद्र प्रसाद सहित बड़ी संख्या में प्रशिक्षु शिक्षक उपस्थित रहे.

Also Read:पटना यूनिवर्सिटी के शिक्षक और कर्मचारी निकले लोक भवन मार्च के लिए, जानिए क्यों कर रहे नये विधेयक का विरोध


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन