गोपालगंज में जमीन दिलाने के नाम पर 2.10 लाख की धोखाधड़ी, कागजात दिखाकर लिया था पैसा; आरोपी पर FIR

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिहार के भोरे में जमीन दिलाने का झांसा देकर 2.10 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Gopalganj News : भोरे थाना क्षेत्र में जमीन दिलाने का झांसा देकर 2 लाख 10 हजार रुपये की धोखाधड़ी किए जाने का मामला सामने आया है. मामले को लेकर तिलक डुमर गांव निवासी विजय कुर्मी ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने आवेदन के आधार पर कमलेश श्रीवास्तव उर्फ कल्लू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

जमीन के कागजात दिखाकर दिलाया भरोसा

पुलिस को दिए आवेदन में विजय कुर्मी ने बताया कि बनकट मला निवासी कमलेश श्रीवास्तव उर्फ कल्लू ने उन्हें महरादेउर बाजार में जमीन दिलाने की बात कही थी. इस दौरान आरोपी ने जमीन से संबंधित कागजात भी दिखाए, जिसके बाद पीड़ित को उस पर भरोसा हो गया.

पत्नी के खाते से भेजे थे 5 लाख रुपये

शिकायत के अनुसार, जमीन खरीदने के लिए पीड़ित ने अपनी पत्नी के खाते से एडवांस के तौर पर कुल 5 लाख रुपये राहुल चौहान, पिता समरराज चौहान, निवासी महरादेउर के खाते में भेजे. इसके बाद राहुल चौहान ने अपने रिश्तेदार लालजी चौहान, निवासी नवका टोला के फोन पे के जरिए 50 हजार रुपये और 1 लाख 60 हजार रुपये नकद, यानी कुल 2 लाख 10 हजार रुपये कमलेश श्रीवास्तव को दिलवाए.

जमीन किसी और को बेचने की मिली जानकारी

कुछ समय बाद विजय कुर्मी को जानकारी मिली कि कमलेश श्रीवास्तव उक्त जमीन किसी अन्य व्यक्ति को बेच चुका है. आरोप है कि इसके बाद उसने पीड़ित को जमीन देने से साफ इनकार कर दिया. जब विजय कुर्मी ने अपनी 2 लाख 10 हजार रुपये की एडवांस राशि वापस मांगी, तो आरोपी टाल-मटोल करने लगा.

घर छोड़कर फरार होने का आरोप

शिकायतकर्ता के अनुसार, काफी समय तक रुपये वापस नहीं मिलने के बाद कमलेश श्रीवास्तव घर छोड़कर फरार हो गया. वहीं, राहुल चौहान ने अपने पास बची 3 लाख 90 हजार रुपये की राशि पीड़ित को वापस कर दी.

पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

भोरे थानाध्यक्ष रोहिणी उपाध्याय ने बताया कि पीड़ित के आवेदन पर कमलेश श्रीवास्तव उर्फ कल्लू के खिलाफ धोखाधड़ी की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन