गोपालगंज में महावीरी अखाड़ा जुलूस को लेकर प्रशासन सख्त, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध; CCTV से संवेदनशील इलाकों की निगरानी

Updated:
विज्ञापन

फोटो नं 21- पत्रकारों को जानकारी देते एसडीओ | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गोपालगंज में महावीरी अखाड़ा जुलूस को लेकर प्रशासन सख्त। बिना लाइसेंस जुलूस निकालने पर रोक और डीजे के इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है।

विज्ञापन

Gopalganj News : महावीरी अखाड़े के रात्रि नगर परिभ्रमण को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. जुलूस से पहले सोमवार को अनुमंडल पदाधिकारी संतोष कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में महावीरी यात्रा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गयी.

विज्ञापन

संवेदनशील स्थानों पर CCTV से रखी जाएगी नजर

बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में एसडीओ संतोष कुमार ने कहा कि महावीरी पर्व को लेकर प्रशासन पूरी तरह तैयार है. विधि-व्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े सभी आवश्यक इंतजाम पूरे कर लिये गये हैं. संवेदनशील स्थानों को चिह्नित कर वहां विशेष निगरानी रखी जा रही है. साथ ही CCTV कैमरों के माध्यम से भी गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जायेगी.

बिना लाइसेंस जुलूस निकालने की नहीं होगी अनुमति

एसडीओ ने स्पष्ट किया कि बिना लाइसेंस किसी भी जुलूस को निकालने की अनुमति नहीं दी जायेगी. उन्होंने कहा कि महावीरी जुलूस में डीजे के इस्तेमाल पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा. अखाड़ा समितियों से प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमों और शर्तों का पालन करने की अपील की गयी है.

अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील

एसडीओ ने कहा कि महावीरी यात्रा आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का पर्व है. इसे शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सभी लोगों की सहभागिता जरूरी है. प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है. किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस या प्रशासन को सूचित करने को कहा गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन