गोपालगंज: सासामूसा स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक के दोनों पैर कटे. हालत गंभीर

Author Rajesh pandey|Edited by Vivek Ranjan
Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पूर्वोत्तर रेलवे के थावे-गोरखपुर रेलखंड पर सासामूसा स्टेशन के पास एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. ट्रेन की चपेट में आने से उसके दोनों पैर कट गए. पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Gopalganj News: पूर्वोत्तर रेलवे के थावे–गोरखपुर रेलखंड पर स्थित सासामूसा रेलवे स्टेशन के समीप गुरुवार की शाम एक दर्दनाक रेल हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. ट्रेन की चपेट में आने से उसके दोनों पैर कट गए. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पुलिसकर्मियों ने खून से लथपथ युवक को तत्काल इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल पहुंचाया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज की व्यवस्था शुरू की. डॉक्टरों के अनुसार युवक की हालत नाजुक बनी हुई है.

घायल की पहचान गोपालपुर थाना क्षेत्र के चैलवा गांव निवासी अजेश साह के रूप में हुई है.

घटना के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

सूचना मिलने पर कुचायकोट थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना की जानकारी जुटा रही है.

प्रारंभिक जांच में अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवक दुर्घटनावश ट्रेन की चपेट में आया या घटना के पीछे कोई अन्य कारण है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.

परिजनों को दी गई सूचना

पुलिस ने घटना की जानकारी घायल युवक के परिजनों को दे दी है. परिजन सदर अस्पताल पहुंच चुके हैं. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही हादसे के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा.

इसे भी पढ़ें: ड्राइविंग लाइसेंस के नाम पर भभुआ में युवक से साइबर ठगी, 4500 रुपए उडाए; पुलिस की फुर्ती से खाते में वापस आई रकम


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन