गोपालगंज: भोरे में दो लाख की उधारी का विवाद, चेक बाउंस होने पर दंपति पर धोखाधड़ी का केस

Updated:
विज्ञापन

AI से बनाई गई तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भोरे में व्यापार के नाम पर दो लाख रुपये की धोखाधड़ी और चेक बाउंस होने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दंपति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

विज्ञापन

Gopalganj News : भोरे व्यवसाय के नाम पर दो लाख रुपये उधार लेकर वापस नहीं करने, बाउंस चेक देने और रुपये मांगने पर गाली-गलौज व धमकी देने का मामला सामने आया है. पीड़ित के आवेदन पर भोरे थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

विज्ञापन

छह महीने में रुपये लौटाने का किया था वादा

भोरे थाना क्षेत्र के मर्चैइया टोला निवासी अरविंद मणि त्रिपाठी ने पुलिस को दिये आवेदन में बताया कि 17 मई 2025 को हुस्सेपुर बाजार निवासी पंकज वर्णवाल और उनकी पत्नी सीमा देवी उनके घर पहुंचे थे. दंपति ने व्यवसाय करने की बात कहते हुए छह महीने में रुपये लौटाने का भरोसा दिलाकर दो लाख रुपये उधार मांगे थे.

पत्नी के बैंक खाते में ट्रांसफर किये दो लाख रुपये

पीड़ित के अनुसार, दंपति की बात पर विश्वास करते हुए उन्होंने अपने बैंक खाते से दो लाख रुपये पंकज वर्णवाल की पत्नी सीमा देवी के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिये. तय समय पूरा होने के बाद जब उन्होंने रुपये वापस मांगे, तो पंकज वर्णवाल ने दो लाख रुपये का एक बैंक चेक दिया.

बैंक पहुंचने पर चेक हो गया बाउंस

अरविंद मणि त्रिपाठी जब चेक लेकर बैंक पहुंचे, तो खाते में पर्याप्त राशि नहीं होने की जानकारी दी गयी. इसके कारण चेक बाउंस हो गया. इसके बाद पीड़ित ने दंपति से संपर्क कर रुपये वापस करने की मांग की.

रुपये मांगने पर गाली-गलौज और धमकी का आरोप

पीड़ित का आरोप है कि रुपये वापस मांगने पर पंकज वर्णवाल और सीमा देवी ने उनके साथ गाली-गलौज की. दंपति ने रुपये लौटाने से इनकार करते हुए उन्हें धमकी भी दी. इसके बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की.

पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी, जांच शुरू

थानाध्यक्ष रोहिणी उपाध्याय ने बताया कि पीड़ित के आवेदन के आधार पर दंपति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है और दोनों पक्षों से मिली जानकारी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन