Gopalganj News : बाइक सवार को बचाने में अनियंत्रित होकर पुल के नीचे गिरी कार

Updated:
विज्ञापन
Gopalganj News : बाइक सवार को बचाने में अनियंत्रित होकर पुल के नीचे गिरी कार

उचकागांव. स्थानीय थाना क्षेत्र के नोनिया टोला गांव के समीप सोमवार को एक कार अनियंत्रित होकर पुल की बैरिकेडिंग से टकराती हुई नीचे जा गिरी. हादसे में कार सवार सभी लोग बाल-बाल बच गये.

विज्ञापन

उचकागांव. स्थानीय थाना क्षेत्र के नोनिया टोला गांव के समीप सोमवार को एक कार अनियंत्रित होकर पुल की बैरिकेडिंग से टकराती हुई नीचे जा गिरी. हादसे में कार सवार सभी लोग बाल-बाल बच गये.

लहरियाकट शैली में चालक चला रहा था बाइक

जानकारी के अनुसार एक कार उचकागांव की ओर से गोपालगंज जा रही थी. इसी दौरान चालक असंदापुर मोड़ से नरकटिया की ओर मुड़ा. नोनिया टोला गांव के पास सड़क पर एक बाइक सवार लहरिया कट शैली में वाहन चला रहा था. उसे बचाने के प्रयास में कार चालक ने नियंत्रण खो दिया. इसके बाद कार पुल की बैरिकेडिंग से टकराकर नीचे जा गिरी. घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गयी. हालांकि राहत की बात रही कि कार में सवार सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आये और किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है. सूचना मिलने पर उचकागांव थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार के निर्देश पर अपर थानाध्यक्ष आनंद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी. समाचार लिखे जाने तक थाने में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं करायी गयी थी.

विज्ञापन
Gurudutt Nath

लेखक के बारे में

By Gurudutt Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन