गांव को शराबमुक्त बनायेंगी आशा व सेविका
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :01 Feb 2016 3:50 AM
विज्ञापन

शराब बिक्री की सूचना पर नोडल पदाधिकारी करेंगे कार्रवाई प्रधान सचिव के आदेश का पालन करने में जुटा प्रशासन गोपालगंज : गांव को शराबमुक्त बनाने की पहल शुरू हो गयी है. इसमें आशा और आंगनबाड़ी सेविका की भूमिका रहेगी. उत्पाद विभाग के प्रधान सचिव केके पाठक ने इनके सहयोग से गांव को शराबमुक्त बनाने की […]
विज्ञापन
शराब बिक्री की सूचना पर नोडल पदाधिकारी करेंगे कार्रवाई
प्रधान सचिव के आदेश का पालन करने में जुटा प्रशासन
गोपालगंज : गांव को शराबमुक्त बनाने की पहल शुरू हो गयी है. इसमें आशा और आंगनबाड़ी सेविका की भूमिका रहेगी. उत्पाद विभाग के प्रधान सचिव केके पाठक ने इनके सहयोग से गांव को शराबमुक्त बनाने की योजना बनायी है.
आशा और आंगनबाड़ी सेविका इस पर निगरानी रखेंगी. गांव में अगर कोई अवैध शराब बेचता है, तो इसकी सूचना जिला स्तर पर गठित टीम के नोडल पदाधिकारी को देंगी. गठित टीम उस पर छापेमारी कर कार्रवाई करेगी. आशा और आंगनबाड़ी सेविका की सूचना गोपनीय रखी जायेगी.
महिलाओं को करेंगी जागरूक : गांव की महिलाओं को जागरूक करने के लिए आशा और आंगनबाड़ी कर्मियों का सहयोग विभाग लेने की तैयारी में है. विभाग का मानना है कि महिलाओं को जब तक शराब के खिलाफ एकजुट नहीं किया जायेगा, तब तक अवैध शराब पर रोक लगाना संभव नहीं है. उत्तर प्रदेश के बॉर्डर से जुड़े होने से इस जिले में अवैध शराब अासानी से पहुंच रही है. महिलाएं अगर जागरूक हो गयीं, तो शराब पी कर घर आनेवालों का विरोध शुरू हो जायेगा. इससे गांव को शराबमुक्त बनाना अासान हो जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










