उत्साह : दूल्हे राजा को सजाने में महंगाई पीछे छूटी

Updated at :30 Jan 2016 8:13 AM
विज्ञापन
उत्साह : दूल्हे राजा को सजाने में महंगाई पीछे छूटी

गोपालगंज : विवाह के शुभ मुहूर्त के बीच दूल्हे राजा को सजाने में महंगाई पीछे छूट गया है. महंगाई के बीच गुलाबों से दूल्हे की गाड़ियां महक रही है. रातरानी से लेकर चमेली, बेली के फूलों से दूल्हे के वाहन सजाये जा रहे हैं. आज फैशन के इस युग में शादी स्टेट सिंबल बन गया […]

विज्ञापन
गोपालगंज : विवाह के शुभ मुहूर्त के बीच दूल्हे राजा को सजाने में महंगाई पीछे छूट गया है. महंगाई के बीच गुलाबों से दूल्हे की गाड़ियां महक रही है. रातरानी से लेकर चमेली, बेली के फूलों से दूल्हे के वाहन सजाये जा रहे हैं. आज फैशन के इस युग में शादी स्टेट सिंबल बन गया है.
जितना अधिक सजावट पर खर्च, उतना ही इज्जत से जोड़ कर देखा जा रहा. नतीजा दूल्हे राजा की बारात में महंगे से महंगे फूलों से वाहनों को सजाये जा रहे हैं. पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष 40 फीसदी फूलों के दाम बढ़े हैं. फिर भी महंगे फूलों का ही उपयोग वाहनों को सजाने में हो रहा है. दूल्हे राजा के वाहन को किसी भी कीमत पर सजाने में लोग पीछे नहीं हट रहे. शादी के मुहूर्त के दिन सुबह से शाम तक वाहनों को सजाने के लिए लाइन लग रही है.
जनता सिनेमा रोड में शिव मंदिर के समीप आधा दर्जन फूल की दूकानों पर वाहन सजाने के लिए मोटी राशि मिल रही है. यहां गरीब-अमीर का भेद मिट गया है. गरीब भी वाहन सजवाने में हजार दो हजार का मोह नहीं रख रहे. प्रतिदिन एक कारीगर 15 से 20 वाहनों को सजाता है. पहले से ही वाहन सजाने के ऑर्डर बुक किये जाते हैं. ऑर्डर के अनुरूप सजा कर वाहनों को उपलब्ध करा दिया जाता है. शादी के जश्न में कहीं भी कोई कमी न हो, इसका ख्याल दूल्हा पक्ष खुद रख रहे हैं.आज बिना सजावट के एक भी दूल्हे की बरात नहीं निकल रही.
क्या कहते हैं कारीगर
पिछले वर्ष की अपेक्षा फूलों के दाम में वृद्धि होने के कारण इस बार वाहनों की सजावट में पैसा अधिक खर्च हो रहा है. लेकिन, इसका असर आम लोगों पर नहीं है. हर व्यक्ति अपने अनुरूप वाहनों को सजवा रहे हैं. कई लोग तो वाहनों को सजाने में पांच से आठ हजार रुपये तक का खर्च कर रहे हैं.
हरि किशोर प्रसाद सैनी, कारीगर, गोपालगंज
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन