2318 छात्र देंगे सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Dec 2015 6:34 PM
2318 छात्र देंगे सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा तीन जनवरी को बिहार के आठ केंद्रों पर होगी परीक्षाहथुआ. सैनिक स्कूल, गोपालगंज में कक्षा छह एवं नौ में शैक्षणिक सत्र 2016-17 के नामांकन के लिए अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा तीन जनवरी को आठ परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी. इस परीक्षा के लिए कुल 2532 […]
2318 छात्र देंगे सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा तीन जनवरी को बिहार के आठ केंद्रों पर होगी परीक्षाहथुआ. सैनिक स्कूल, गोपालगंज में कक्षा छह एवं नौ में शैक्षणिक सत्र 2016-17 के नामांकन के लिए अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा तीन जनवरी को आठ परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी. इस परीक्षा के लिए कुल 2532 आवेदन प्राप्त हुए हैं. इनमें 2118 आवेदन कक्षा छह के लिए तथा 200 आवेदन कक्षा नौ के लिए सहीं पाये गये हैं. लिखित परीक्षा के लिए चयनित सभी आवेदकों के प्रवेशपत्र डाक द्वारा भेज दिये गये हैं. इसके अलावा परीक्षा में सम्मिलित होनेवाले छात्रा आवेदन के समय अभिभावकों द्वारा दिये गये मोबाइल पर स्कूल द्वारा जारी एसएमएस से भी सूचना दी जा चुकी है. सैनिक स्कूल प्रशासन ने छात्रों एवं अभिभावकों से यह अनुरोध किया है कि सुनिश्चित किये गये परीक्षा केंद्रों पर ही परीक्षा देने के लिए उपस्थित हों. किसी अन्य परीक्षा केंद्रों पर उन्हें सम्मिलित नहीं होने दिया जायेगा. परीक्षा चैपमेन, राजकीय बालिका उच्च विद्यालय, माध्यमिक विद्यालय मुजफ्फरपुर, गोपालगंज में हथुआ स्थित सैनिक स्कूल, डॉ राजेंद्र प्रसाद उच्च विद्यालय, हथुआ में आयोजित की जायेगी. पटना में यह परीक्षा तीन परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी. जिन अभ्यथियों को प्रवेशपत्र प्राप्त नहीं हुआ है या स्कूल एसएमएस द्वारा भी जानकारी नहीं मिली है, वे स्कूल की वेबसाइट पर या दूरभाष पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










