पेज तीन का बटम -आधार नहीं देनेवाले उपभोक्ताओं को भी गैस सब्सिडी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Dec 2015 6:34 PM

विज्ञापन

पेज तीन का बटम -आधार नहीं देनेवाले उपभोक्ताओं को भी गैस सब्सिडी खुशखबरी : आज आधार कार्ड जमा करने की अंतिम तारीख, अब देना होगा घोषणापत्र फोटो न. 4 संवाददाता, गोपालगंज आधार कार्ड नहीं देनेवाले उपभोक्ताओं को भी रसोई गैस पर सब्सिडी मिलती रहेगी. सब्सिडी जारी रखने के लिए ऑयल कंपनियों ने पहले 31 दिसंबर […]

विज्ञापन

पेज तीन का बटम -आधार नहीं देनेवाले उपभोक्ताओं को भी गैस सब्सिडी खुशखबरी : आज आधार कार्ड जमा करने की अंतिम तारीख, अब देना होगा घोषणापत्र फोटो न. 4 संवाददाता, गोपालगंज आधार कार्ड नहीं देनेवाले उपभोक्ताओं को भी रसोई गैस पर सब्सिडी मिलती रहेगी. सब्सिडी जारी रखने के लिए ऑयल कंपनियों ने पहले 31 दिसंबर तक आधार कार्ड जमा करने की छूट दी थी, लेकिन कंपनियों ने इसमें राहत देकर बिना आधार दिये भी सब्सिडी जारी रखने का निर्णय लिया है. शाही गैस एजेंसी के मुन्ना श्रीवास्तव ने बताया कि उपभोक्ताओं को गैस एजेंसी में जाकर घोषणापत्र देना होगा, जिसमें वह यह लिख कर देगा कि भविष्य में आधार कार्ड प्राप्त होने पर एजेंसी व बैंक को जमा करायेगा. गुरुवार को आधार कार्ड जमा करने का अंतिम दिन है. उपभोक्ता गैस एजेंसी से फॉर्म लेकर भर सकेंगे. वहीं, भारत गैस एजेंसी से जुड़े उपभोक्ताओं के घोषणापत्र भरवाये जा रहे हैं. जिन उपभोक्ताओं के पास आधा नंबर नहीं है, वे एजेंसी में दर्ज कराएं. 35 हजार उपभोक्ताओं ने नहीं दिया आधार जिले में विभिन्न कंपनियों की गैस एजेंसियों के पास करीब 35 हजार उपभोक्ताओं ने आधार नंबर नहीं दिया. ये वैसे ग्राहक हैं, जिनके पास आधार नंबर नहीं है. गैस एजेंसियों की मानें, तो आधार कार्ड नहीं बनने के कारण यह समस्या उत्पन्न हो रही है. पिछले डेढ़ साल से आधार नंबर को गैस एजेंसी और बैंक में लिंकअप कराया जा रहा है. अबतक 80 फीसदी गैस उपभोक्ताओं के आधार नंबर को बैंक और गैस एजेंसी में दर्ज करा सके है. एक नजर में एलपीजी गैस एजेंसी- 14 उपभोक्ता- 1.78 लाख आधार किये जामा- 80 प्रतिशत

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन