फरार युवती प्रेमी संग हुई गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Dec 2015 2:22 AM
महम्मदपुर : चर्चित सास-बहू हत्याकांड में थाने से पुलिस अभिरक्षा के दौरान चौकीदार पर हमला कर फरार हुई सुनीता को पुलिस ने बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के बनकटी गांव में छापेमारी कर आधी रात को गिरफ्तार कर लिया. उसके आशिक ने भी अपनी गिरफ्तारी पुलिस को दी है. पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर महम्मदपुर […]
महम्मदपुर : चर्चित सास-बहू हत्याकांड में थाने से पुलिस अभिरक्षा के दौरान चौकीदार पर हमला कर फरार हुई सुनीता को पुलिस ने बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के बनकटी गांव में छापेमारी कर आधी रात को गिरफ्तार कर लिया.
उसके आशिक ने भी अपनी गिरफ्तारी पुलिस को दी है. पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर महम्मदपुर थाने में फिर से पूछताछ शुरू कर दी है. युवती थाने से भाग कर अपने आशिक के साथ शादी कर ली. उसने एक मंदिर में जाकर शादी की और पुलिस को भनक तक नहीं लगी.
ध्यान रहे कि महम्मदपुर थाना क्षेत्र के कुशहर गांव के रामदेव दास की बहू नीतू कुमारी का अपहरण 11 नवंबर को करने के बाद उसकी हत्या कर शव को सारण जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के बेलकुंडा गांव के पास कुएं में फेंक दिया गया था. इसका राज जब उसकी सास छठी देवी को पता चला, तो उसने उसका भी अपहरण 22 नवंबर को करने के बाद उसकी हत्या कर शव को गन्ने के खेत में फेंक दिया था.
महम्मदपुर के थानाध्यक्ष विकास कुमार, महिला थानाध्यक्ष सरिता कुमारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रविवार को सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के कन्हौली गांव से संजू देवी, महम्मदपुर के कुशहर से सुनीता कुमारी को थाना बुला कर जब पूछताछ की, तो पूरी घटना खुल कर सामने आ गयी. इस बीच आरोपित सुनीता सोमवार की सुबह महिला चौकीदार को धक्का देकर भाग निकली थी.
भागने के बाद वह अपने ही गांव कुशहर के रहनेवाले हरेराम के पास पहुंची और दोनों ने शादी रचा ली. पुलिस से बचने के लिए हरेराम सुनीता को लेकर अपनी बहन के घर बनकटी चला गया, जहां से पुलिस ने हरेराम के परिजनों से मिली सूचना पर छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










