इस बार खिली धूप में मनाएं नये साल का जश्न
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Dec 2015 2:20 AM
गोपालगंज : इस बार नये साल के जश्न में सूरज भी आपके साथ होगा. गुजर रहे साल का स्वागत अगर सर्द हवाएं और गलन करेंगी, तो दिन की नरम धूप नये साल के जश्न का होगी. 2016 के पहले दिन शुक्रवार को लोगों की मस्ती में मौसम बाधक नहीं बनेगा. सुबह में हल्की धुंध के […]
गोपालगंज : इस बार नये साल के जश्न में सूरज भी आपके साथ होगा. गुजर रहे साल का स्वागत अगर सर्द हवाएं और गलन करेंगी, तो दिन की नरम धूप नये साल के जश्न का होगी. 2016 के पहले दिन शुक्रवार को लोगों की मस्ती में मौसम बाधक नहीं बनेगा. सुबह में हल्की धुंध के बाद दिन में धूप खिली रहेगी और रात का तापमान सामान्य से दो-
तीन डिग्री नीचे रहेगा. मालूम हो कि वर्ष 2015 की पहली जनवरी के जश्न में बारिश बाधक बन गयी थी. 31 दिसंबर को ही मौसम का मिजाज बिगड़ गया था. इस दिन से शुरू रिमझिम बारिश रुक-रुक कर तीन जनवरी तक जारी रही. इस बार ऐसा नहीं होगा. मौसम विज्ञानिक एसएन पांडेय ने इसकी पुष्टि की है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










