निर्माण शुरू नहीं करनेवालों पर होगी एफआइआर दर्ज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Dec 2015 2:18 AM
गोपालगंज : कई विद्यालयों में भवन निर्माण कार्य अब तक भी लंबित है. राशि का उठाव कर भवन निर्माण शुरू नहीं करनेवाले हेडमास्टरों (अभिकर्ता) पर प्राथमिकी दर्ज की जायेगी. यह बात डीडीसी जीउत सिंह ने जिला पर्षद सभागार में आयोजित लंबित भवन निर्माण की समीक्षात्मक बैठक के दौरान कही. इस दौरान डीडीसी ने चिह्नित लंबित […]
गोपालगंज : कई विद्यालयों में भवन निर्माण कार्य अब तक भी लंबित है. राशि का उठाव कर भवन निर्माण शुरू नहीं करनेवाले हेडमास्टरों (अभिकर्ता) पर प्राथमिकी दर्ज की जायेगी. यह बात डीडीसी जीउत सिंह ने जिला पर्षद सभागार में आयोजित लंबित भवन निर्माण की समीक्षात्मक बैठक के दौरान कही.
इस दौरान डीडीसी ने चिह्नित लंबित भवन निर्माण कार्य की स्कूलवार समीक्षा की. वैसे निर्माणाधीन भवन जिनका प्लास्टर आदि बाकी हैं, उन्हें 15 जनवरी तक तथा जिसकी छत आदि बाकी है, उसे 30 जनवरी तक पूरा करने का निर्देश डीडीसी ने दिया. डीएम द्वारा जनवरी में इससे संबंधित होनेवाली समीक्षात्मक बैठक के दौरान सभी जेइ तथा टीएस को निर्देश दिया गया कि वे चिह्नित विद्यालयों की अद्यतन रिपोर्ट साथ लाना सुनिश्चित करेंगे. यह निर्देश डीडीसी ने दिया.
लंबित भवन निर्माण समीक्षा के दौरान कई स्कूलों के हेडमास्टर बैठक से अनुपस्थित पाये गये. डीडीसी ने इसे गंभीरता से लिया तथा उनका वेतन स्थगित करने का निर्देश दिया. वैसे चिह्नित विद्यालयों के हेडमास्टर जो स्थानांतरित होकर कहीं दूसरे स्कूल में चले गये हैं, उन्हें लंबित भवन निर्माण की सूचना दी जाये. डीडीसी ने डीपीओ सर्वशिक्षा को निर्देश दिया कि वे विशेष रूप से इस पर पहल करें तथा 30 जनवरी तक लंबित भवन निर्माण को लेकर उन्हें चेतावनी दें कि वे भवन निर्माण करना सुनिश्चित करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










