भोजपुरी व हिंदी के कवि रामेश्वर नाथ त्रिवेदी का निधन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Dec 2015 7:51 PM
भोजपुरी व हिंदी के कवि रामेश्वर नाथ त्रिवेदी का निधनपटना. भोजपुरी व हिंदी के कवि रामेश्वर नाथ त्रिवेदी का निधन उनके निवास स्थान दक्षिणा बेला डुमरांव (बक्सर) में मंगलवार की शाम को हो गया. वे 87 वर्ष के थे. वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गये. अंतिम संस्कार बक्सर के रामरेखा घाट पर किया […]
भोजपुरी व हिंदी के कवि रामेश्वर नाथ त्रिवेदी का निधनपटना. भोजपुरी व हिंदी के कवि रामेश्वर नाथ त्रिवेदी का निधन उनके निवास स्थान दक्षिणा बेला डुमरांव (बक्सर) में मंगलवार की शाम को हो गया. वे 87 वर्ष के थे. वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गये. अंतिम संस्कार बक्सर के रामरेखा घाट पर किया गया. स्वर्गीय त्रिवेदी शाहपुर हाइस्कूल में हिंदी के अध्यापक के पद पर रहे. उन्होंने अध्यापक के पद पर रह कर सदैव खुद को कविताओं से जोड़े रखा. उन्होंने कई कविताएं भोजपुरी व हिंदी भाषा में लिखी. इससे पूरे शाहाबाद में उनकी चर्चा रामवृक्ष बेनीपुरी व रामधारी सिंह दिनकर के रूप में की जाती रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










