एमडीएम के लिए छात्रों ने स्कूल में किया हंगामा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Dec 2015 7:04 PM
एमडीएम के लिए छात्रों ने स्कूल में किया हंगामा राशि के अभाव में दो दिनों से बंद है एमडीएमछात्रों ने दी एमडीएम कार्यालय घेरने की चेतावनीफोटो- 21 – एमडीएम के लिए हंगामा करते छात्र थावे. रामचंद्रपुर स्थित मध्य विद्यालय में एमडीएम नहीं बनने पर छात्रों ने दूसरे दिन भी हंगामा किया. पढ़ाई को छोड़ कर […]
एमडीएम के लिए छात्रों ने स्कूल में किया हंगामा राशि के अभाव में दो दिनों से बंद है एमडीएमछात्रों ने दी एमडीएम कार्यालय घेरने की चेतावनीफोटो- 21 – एमडीएम के लिए हंगामा करते छात्र थावे. रामचंद्रपुर स्थित मध्य विद्यालय में एमडीएम नहीं बनने पर छात्रों ने दूसरे दिन भी हंगामा किया. पढ़ाई को छोड़ कर छात्रों ने जम कर हंगामा किया. हंगामे के कारण शिक्षक और हेडमास्टर सांसत में पड़ गये. छात्रों से चेतावनी दी कि दो दिनों के अंदर एमडीएम बनना शुरू नहीं हुआ, तो जिला एमडीएम कार्यालय का घेराव कर हंगामा करेंगे. छात्रों का आरोप था कि जान-बूझ कर एमडीएम नहीं बनाया जा रहा है. हेडमास्टर संजीव शंकर प्रसाद ने बताया कि एमडीएम की राशि समाप्त हो चुकी है. जिला एमडीएम से राशि का आवंटन नहीं होने के कारण एमडीएम बंद है. इस संबंध में एमडीएम प्रभारी (डीपीओ)अब्दुस सलाम अंसारी ने कहा कि स्कूल में राशि नहीं होने की जानकारी नहीं थी. अगर ऐसा है, तो तत्काल राशि भेजी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










