गल्ला व्यवसायी और टेलीकॉम इंजीनियर की आपसी विवाद में हुई है हत्या

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Dec 2015 6:32 PM

विज्ञापन

गल्ला व्यवसायी और टेलीकाॅम इंजीनियर की आपसी विवाद में हुई है हत्या – एडीजी ने कहा, हाजीपुर में टेलीकॉम कंपनियों के इंजीनियर की हत्या की उनके सहयोगियों ने- मुजफ्फरपुर में आपसी जमीन विवाद के कारण हुई गल्ला व्यवसायी की हत्या, सभी तीनों आरोपी गिरफ्तारसंवाददाता, पटनापिछले चौबीस घंटों के दौरान राज्य में हुई हत्या की दो […]

विज्ञापन

गल्ला व्यवसायी और टेलीकाॅम इंजीनियर की आपसी विवाद में हुई है हत्या – एडीजी ने कहा, हाजीपुर में टेलीकॉम कंपनियों के इंजीनियर की हत्या की उनके सहयोगियों ने- मुजफ्फरपुर में आपसी जमीन विवाद के कारण हुई गल्ला व्यवसायी की हत्या, सभी तीनों आरोपी गिरफ्तारसंवाददाता, पटनापिछले चौबीस घंटों के दौरान राज्य में हुई हत्या की दो बड़ी घटनाएं आपसी विवाद के कारण हुई हैं. दोनों मामलों का पता लगा लिया गया है. एडीजी (मुख्यालय) सुनील कुमार ने दोनों मामलों की जानकारी देते हुए कहा कि मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र के ‘गल्ला’ व्यवसायी संतोष चौधरी की हत्या आपसी जमीनी विवाद के कारण हुई है. इस मामले में सभी तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. संतोष का अपने ममेरे भाई से जमीन को लेकर काफी लंबे समय से विवाद चल रहा था. इन्हीं कारणों से उनकी हत्या की गयी है. इस मामले में पुलिस अभी अन्य कई पहलूओं पर जांच कर रही है. हालांकि यह स्पष्ट हो गया है कि व्यवसायी संतोष की हत्या किसी रंगदारी वसूली या ऐसी अन्य घटना के कारण नहीं हुई थी. वहीं, वैशाली के हाजीपुर के पास हुई एक निजी टेलीकॉम कंपनी के इंजीनियर अंकित झा की हत्या मामले में परिवार वालों ने एफआइआर दर्ज करवायी है. इसके अनुसार, टेलीकॉम कंपनी के इस इंजीनियर को उसके सहयोगी ही रात को घर से ले गये थे. इसके बाद वह लौट कर नहीं आया. कुछ समय बाद उसकी लाश बरामद की गयी. इस मामले में फिलहाल उसके सहयोगियों के ही हत्या करने की बात मालूम हो रही है. हालांकि पुलिस हत्या के कारणों का अभी पता लगा रही है. एडीजी ने कहा कि इंजीनियर के हत्यारों की जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जायेगी. अभी पूरे मामले की जांच चल रही है. जल्द ही पूरी स्थिति साफ हो जायेगी. एडीजी ने कहा कि किसी भी वारदात में जो लोग दोषी हैं, उन पर सख्त कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन