नीतीश कुमार को अकेले सत्ता संभालने का अधिकार नहीं : मंगल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Dec 2015 6:32 PM

विज्ञापन

नीतीश कुमार को अकेले सत्ता संभालने का अधिकार नहीं : मंगल मुख्य सचिव–डीजीपी स्तर की बैठकों में डिप्टी सीएम को भी रखें साथ संवाददाता पटना . भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय ने कहा है कि बिहार की जनता ने सत्ता संभालने का अधिकार अकेले नीतीश कुमार को नहीं दिया है. समीक्षा बैठकों में हो […]

विज्ञापन

नीतीश कुमार को अकेले सत्ता संभालने का अधिकार नहीं : मंगल मुख्य सचिव–डीजीपी स्तर की बैठकों में डिप्टी सीएम को भी रखें साथ संवाददाता पटना . भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय ने कहा है कि बिहार की जनता ने सत्ता संभालने का अधिकार अकेले नीतीश कुमार को नहीं दिया है. समीक्षा बैठकों में हो रहे दनादन फैसले और की जा रही घोषणाओं से सहयोगी दलों के मंत्री सकते में हैं . सहयोगी दलों के समर्थन और सहयोग के बिना कानून का राज नहीं आ सकता. पांडेय ने मुख्यमंत्री को सलाह देते हुए कहा है कि कानून व्यवस्था का राज आपसे अकेले नहीं संभल रहा है. विधि व्यवस्था को ठीक करने के लिये अपने गठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी के नेता व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को भी मुख्य सचिव व पुलिस महानिदेशक स्तर की बैठक में रखें , क्योंकि जनता ने आपको अकेले सरकार चलाने का अधिकार नहीं दिया है. उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि क्या यही बिहार में बहार है जहां हर घंटे हत्या, लूट, अपहरण और बलात्कार है. जनता बुरी तरह परेशान है, भयाक्रांत है. जनता ने अपना कीमती वोट सिर्फ आपको राज चलाने के लिए नहीं दिया है राजद बड़ी पार्टी है और आप उस पार्टी के नेता को साथ लेकर नहीं चल रहे हैं . श्री पांडेय ने कहा कि नीतीश कुमार को बताना चाहिए कि सुशासन स्थापित करने में क्यों नहीं ले रहे हैं सहयोगियों का साथ. आप अकेले कानून व्यवस्था को नियंंत्रित नहीं कर पा रहे हैं. कानून व्यवस्था की बैठक से उपमुख्यमंत्री को अलग रखने का क्या है राज. जनता ने जिस सबसे बड़ी पार्टी को चुना है उसका भी कानून व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग लेना चाहिए . उसकी भी जिम्मेवारी है . उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव बड़ी पार्टी के नेता हैं . सहयोगियों के समर्थन के बिना कैसे आयेगा कानून का राज .

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन