अपराधियों के संरक्षकों चह्निति कर कठघरे में खड़ा करे सरकार : सीपीआइ

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Dec 2015 6:32 PM

विज्ञापन

अपराधियों के संरक्षकों चिह्नित कर कठघरे में खड़ा करे सरकार : सीपीआइ दरभंगा और सीतामढ़ी कांड की जांच करने सीपाआइ ने भेजा दल संवाददाता, पटना बिहार में 24 घंटे में दरभंगा और सीतामढ़ी में हुई हत्या की लोम हर्षक घटनाअों ने बिहार में ‘जंगल-राज-टू’ की वापसी पर मुहर लगा दी है. अपराध की घटनाएं नीतीश […]

विज्ञापन

अपराधियों के संरक्षकों चिह्नित कर कठघरे में खड़ा करे सरकार : सीपीआइ दरभंगा और सीतामढ़ी कांड की जांच करने सीपाआइ ने भेजा दल संवाददाता, पटना बिहार में 24 घंटे में दरभंगा और सीतामढ़ी में हुई हत्या की लोम हर्षक घटनाअों ने बिहार में ‘जंगल-राज-टू’ की वापसी पर मुहर लगा दी है. अपराध की घटनाएं नीतीश कुमार की तीसरी पाली पर कई सवाल खड़े कर रही हैं. बिहार के सत्ता-प्रतिष्ठानों में बैठे लोगों का भी अपराधियों के संरक्षण हासिल हैं, अब यह आरोप सरेआम लगाये जा रहे हैं. सरकार अपराधियों के संरक्षण देने वालों को चिन्हित कर, उन्हें कठघरे में खड़ा करे. सरकार से उक्त मांग मंगलवार को सीपीआइ के राज्य सचिव सत्य नारायण सिंह ने की है. भाकपा की टीम दरभंगा और सीतापढ़ी की घटना का जायजा लेने भी गयी थी. टीम में पार्टी के राज्य सचिव भी शामिल थे. उन्होंने कहा है कि पिछले दो माह में बिहार में क्राइम का ग्राफ जिस तेजी से बढ़ा है, उससे लोग दहशत में हैं. उन्होंने सरकार से दरभंगा के इंजीनियरो के हत्यारों को अविलंब गिरफ्तार करने, साजिशकर्ताओं की शिनाख्त करने, दरभंगा के डीएम और एसएसपी की जिम्मेवारी तय कर उन्हें निलंबित करने और मृतक इंजीनियरों के परिजनों को 50-50 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन