सीओ ने अतक्रिमण हटवा कर दिलाया कब्जा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Dec 2015 6:32 PM

विज्ञापन

सीओ ने अतिक्रमण हटवा कर दिलाया कब्जा फुलवरिया. एक गरीब को भूदान से मिली जमीन पर एक दबंग द्वारा कब्जा कर लिये जाने के मामले में सीओ ने अतिक्रमण हटवा कर उस पर परचाधारी महिला को कब्जा दिलवा दिया. बताया जाता है कि संग्रामपुर गोपाल निवासी मुन्नी खातून को भूदान यज्ञ कमेटी की ओर जमीन […]

विज्ञापन

सीओ ने अतिक्रमण हटवा कर दिलाया कब्जा फुलवरिया. एक गरीब को भूदान से मिली जमीन पर एक दबंग द्वारा कब्जा कर लिये जाने के मामले में सीओ ने अतिक्रमण हटवा कर उस पर परचाधारी महिला को कब्जा दिलवा दिया. बताया जाता है कि संग्रामपुर गोपाल निवासी मुन्नी खातून को भूदान यज्ञ कमेटी की ओर जमीन का परचा मिला था. उस पर उसी गांव के बहारन मियां ने कब्जा जमा लिया था. पिछले दो वर्षों से यह मामला अंचल कार्यालय में लंबित पड़ा था. इसका निष्पादन करते हुए सीओ रामानंद सागर एवं थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार ने अतिक्रमण हटवा कर उस महिला को दखल दिलवाया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन