मंत्री ने की पैक्स की बैंकिंग व्यवस्था की समीक्षा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Dec 2015 6:32 PM
मंत्री ने की पैक्स की बैंकिंग व्यवस्था की समीक्षागोपालगंज. सहकारिता मंत्री आलोक कुमार मेहता ने गोपालगंज नगर पर्षद पैक्स के हजियापुर स्थित प्रधान कार्यालय पर बैठक की. उनके साथ को-ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष महेश राय, प्रबंध निदेशक चंद्रशेखर सिंह, जिला सहकारिता पदाधिकारी शशिभूषण कुमार एवं अन्य गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित थे. पैक्स कार्यालय में पैक्स अध्यक्ष […]
मंत्री ने की पैक्स की बैंकिंग व्यवस्था की समीक्षागोपालगंज. सहकारिता मंत्री आलोक कुमार मेहता ने गोपालगंज नगर पर्षद पैक्स के हजियापुर स्थित प्रधान कार्यालय पर बैठक की. उनके साथ को-ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष महेश राय, प्रबंध निदेशक चंद्रशेखर सिंह, जिला सहकारिता पदाधिकारी शशिभूषण कुमार एवं अन्य गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित थे. पैक्स कार्यालय में पैक्स अध्यक्ष देवेंद्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में कार्यकारिणी सदस्यों ने उन्हें अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया. इस दौरान मंत्री ने पैक्स की बैंकिंग व्यवस्था की समीक्षा की तथा इसकी प्रगति पर हर्ष व्यक्त किया. उन्होंने इस पैक्स के विकास में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया. मौके पर शंभु सिंह, दिगंबर सिंह, प्रभुनाथ दूबे, आसमा खातून, अशोक मांझी, राकेश कुमार, मोहन सिंह, नरोत्तम सिंह, राधा रमण सिंह, हरिनारायण सिंह, हरेराम पांडेय, कृष्णा कुमार सिंह, हरेंद्र प्रसाद, हिरामन राय, दिलदार मियां उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










