फुटपाथ के चह्निति स्थानों पर लगायें अपनी दुकान

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Dec 2015 6:32 PM

विज्ञापन

फुटपाथ के चिह्नित स्थानों पर लगायें अपनी दुकान रोड पर दुकान लगाने वालों पर हो फाइन वेंडर कार्ड जारी करने की मांग गोपालगंज. गोपालगंज फुटपाथ दुकानदारों की कार्यकारणी की बैठक मजदूर नेता सह फुटपाथ दुकानदार संघ के अध्यक्ष ताहीर हुसैन के अध्यक्षता में हुई. बैठक में निर्णय लिया गया कि गोपालगंज शहर के सभी फुटपाथ […]

विज्ञापन

फुटपाथ के चिह्नित स्थानों पर लगायें अपनी दुकान रोड पर दुकान लगाने वालों पर हो फाइन वेंडर कार्ड जारी करने की मांग गोपालगंज. गोपालगंज फुटपाथ दुकानदारों की कार्यकारणी की बैठक मजदूर नेता सह फुटपाथ दुकानदार संघ के अध्यक्ष ताहीर हुसैन के अध्यक्षता में हुई. बैठक में निर्णय लिया गया कि गोपालगंज शहर के सभी फुटपाथ दुकानदार अपनी ठेला-खोमचा रोड छोड़ कर रोड के किनारे फुटपाथ के चिह्नित स्थानों पर लगायें जिस स्थान पर उनकी दुकानों का बायोमीटरिक सर्वे हुआ है. फुटपाथ दुकान एवं विक्रय कानून 2014 के अधीन यह स्पष्ट है कि फुटपाथ दुकान चिह्नित किये फुटपाथ स्थानों पर ही अपनी दुकान लगायें ताकि शहर को आदर्श शहर बनाया जा सके. यह भी निर्णय लिया गया कि फुटपाथ दुकानदारों के सामने सड़क पर मोटरसाइकिल या चार पहिया वाहन , रिक्शा नहीं लगे. जिला प्रशासन ऐसे वाहनों पर लगाम लगाये ताकि शहर की जाम की चरमराती व्यवस्था में सुधार लाया जा सके. ऐसे वाहनों पर ट्रैफिक-पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती है जिसके कारण जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है. बैठक में नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी से अनुरोध किया गया कि रोड पर लगाने वाले ठेला, खोमचा पर फाइन करें ताकि फुटपाथी दुकानदार जागरूक हो सकें. फुटपाथी दुकानदारों को जिनका बायोमीटरिक सर्वें हो चुका है, उनका वेंडर कार्ड जारी किया जाये ताकि अवैध ठेला-खोमचा लगाने वाले की पहचान हो सके. बैठक में अनिरुद्ध प्रसाद, नरेश सिंह, सुमित्रा देवी, विद्या यादव, मुद्रिका साह आदि थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन