एक सप्ताह के अंदर जमा करें छात्रों की सूची
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Dec 2015 6:32 PM
एक सप्ताह के अंदर जमा करें छात्रों की सूची गोपालगंज. सदर बीआरसी में प्रखंड के हेडमास्टरों की बैठक बीइओ विद्या शंकर द्विवेदी की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. इस दौरान उन्होंने मानक के तहत मिशन गुणवत्ता पर विशेष जोर दिया. शिक्षकों की पदस्थापना विवरणी तथा दिसंबर की अनुपस्थिति विवरणी शीघ्र जमा करने का भी निर्देश […]
एक सप्ताह के अंदर जमा करें छात्रों की सूची गोपालगंज. सदर बीआरसी में प्रखंड के हेडमास्टरों की बैठक बीइओ विद्या शंकर द्विवेदी की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. इस दौरान उन्होंने मानक के तहत मिशन गुणवत्ता पर विशेष जोर दिया. शिक्षकों की पदस्थापना विवरणी तथा दिसंबर की अनुपस्थिति विवरणी शीघ्र जमा करने का भी निर्देश दिया गया. योजना राशि मिलने को लेकर छात्र-छात्राओं के खाता खोलने पर भी बीइओ ने बल दिया गया. बीइओ ने छात्र-छात्राओं की कोटिवार-वर्गावार सूची की मांग एक सप्ताह के अंदर मांगी. उन्होंने संबंधित सीआरसीसी से तरंग से संबंधित कार्यक्रमों की भी मांग की. बाल पंजी के संधारण से संबंधित निर्देश भी बीइओ ने दिये. बीइओ ने कहा कि गत वर्ष के लिए वर्ग एक की हिंदी, वर्ग सात की उर्दू, वर्ग आठ की उर्दू तथा मिक्स पुस्तकें आ गयी हैं. जिन जिन हेडमास्टरों को इसकी आवश्यकता हो, वे इसे दो दिनों के खबर लेना सुनिश्चित करेंगे. मौके पर प्रखंड साधनसेवी दीपक कुमार, अंजनी कुमार व प्रमोद कुमार आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










