उपहारों से दिल जीतने की तैयारी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Dec 2015 6:32 PM

विज्ञापन

उपहारों से दिल जीतने की तैयारी आकर्षक गिफ्ट के पैकेट किये जा रहे तैयारमहिलाएं और युवतियां कर रहीं तैयारीफोटो- 2गोपालगंज. अपना हर पल ऐसे जियो जैसे आखिरी हो. जियो तो एक पल ऐसे जियो जैसे कि आखिरी हो…, फिल्म गोलमाल रिटर्न के इस गाने के तर्ज पर नववर्ष की तैयारी में युवक-युवतियां लगे हैं. नये […]

विज्ञापन

उपहारों से दिल जीतने की तैयारी आकर्षक गिफ्ट के पैकेट किये जा रहे तैयारमहिलाएं और युवतियां कर रहीं तैयारीफोटो- 2गोपालगंज. अपना हर पल ऐसे जियो जैसे आखिरी हो. जियो तो एक पल ऐसे जियो जैसे कि आखिरी हो…, फिल्म गोलमाल रिटर्न के इस गाने के तर्ज पर नववर्ष की तैयारी में युवक-युवतियां लगे हैं. नये साल के हर लम्हे को जीत लेने और अपने चहेते के दिल पर राज कर खुशी के उन पलों को यादगार बनाने की कोशिशें तेज हैं. सबने चहेते को पसंदीदा गिफ्ट देने को सोच रखा है. मंगलवार को कुछ इसी सोच के साथ मौनिया चौक, पुरानी बाजारी, जादोपुर रोड बाजार के गिफ्ट्स कॉर्नरों में महिलाएं विभिन्न गिफ्ट आइटम की खरीदारी करते नजर आयीं.बुके व परफ्यूम की डिमांडमौनिया चौक की सिमरन कहती हैं कि हमने अपने पति साहिल के लिए उनकी पसंद की परफ्यूम ली है. कहती हैं वे कोलकाता में रहते हैं. हर रोज ऑफिस की तैयारी के वक्त मैं उनके पास नहीं होती. कम-से-कम मेरे दिये गिफ्ट्स तो उनके पास रहेंगे. नये साल के अवसर पर वे आ रहे हैं. बेसब्री से उनका इंतजार कर रही हूं. बड़ी बाजार की सुमन कहती हैं कि हमने दोस्तों संग डांस व गाने की तैयारी की है. सबके लिए बुके व टॉफी पैक करवा लिया है. जंगलिया के दुकानदार ब्रजमोहन कहते हैं कि इन दिनों लोग अपने नये साल को यादगार बनाने में जुटे हैं. सबका सोच यह कि गिफ्ट कुछ ऐसा हो कि पूरा साल याद रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन