पंचायत चुनाव की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक चार जनवरी को

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Dec 2015 8:53 PM

विज्ञापन

पंचायत चुनाव की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक चार जनवरी कोबैठक में नहीं बुलाये गये प्रमंडलीय आयुक्त पटना. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने चार जनवरी, 2016 को उच्चस्तरीय बैठक आयोजित होगी. प्रमंडलीय आयुक्तों को इस बैठक में नहीं बुलाया गया है. मुख्य सचिवालय के सभाकक्ष में सुबह 11 बजे से आयोजित बैठक में […]

विज्ञापन

पंचायत चुनाव की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक चार जनवरी कोबैठक में नहीं बुलाये गये प्रमंडलीय आयुक्त पटना. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने चार जनवरी, 2016 को उच्चस्तरीय बैठक आयोजित होगी. प्रमंडलीय आयुक्तों को इस बैठक में नहीं बुलाया गया है. मुख्य सचिवालय के सभाकक्ष में सुबह 11 बजे से आयोजित बैठक में आयोग मुख्य सचिव, गृह विभाग के प्रधान सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग के प्रधान सचिव, पंचायतीराज विभाग के प्रधान सचिव, वित्त विभाग के प्रधान सचिव, डीजीपी, डीजी होमगार्ड, डीआइजी के साथ सभी जिलों के जिलाधिकारी व आरक्षी अधीक्षकों को आमंत्रित किया गया है. बैठक में मतदाता सूची, पदों के आरक्षण, बूथों का निर्धारण, मतदाता पेटियों की व्यवस्था सहित सभी मुद्दों पर समीक्षा की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन