गोपालगंज ने बनारस हो हराया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Dec 2015 7:17 PM
गोपालगंज ने बनारस हो हराया सद्भावना कप क्रिकेट टूर्नामेंट 31 को होगा फाइनल मुकाबला फोटो न. 22गोपालगंज. मिंज स्टेडियम में चल रहे सद्भावना कप क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को गोपालगंज और बनारस के बीच मुकाबला हुआ. रोमांचक मैच में बनारस की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी की. बनारस की टीम ने निर्धारित 30 […]
गोपालगंज ने बनारस हो हराया सद्भावना कप क्रिकेट टूर्नामेंट 31 को होगा फाइनल मुकाबला फोटो न. 22गोपालगंज. मिंज स्टेडियम में चल रहे सद्भावना कप क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को गोपालगंज और बनारस के बीच मुकाबला हुआ. रोमांचक मैच में बनारस की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी की. बनारस की टीम ने निर्धारित 30 ओवरों में 127 रनों का स्कोर खड़ा किया. बनारस के गौरव शर्मा 50 रन बना कर नबाद रहे, जबकि दूसरे खिलाड़ी ने 38 रन बनाये. गोपालगंज टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए कुनाल ने पांच ओवरों में 31 रन देकर चार विकेट लिये. वहीं, इश्तेयाक ने पांच ओवरों में 15 रन देकर दो विकेट एवं पिंटू ने छह ओवरों में 32 रन देकर एक विकेट लिये. जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी गोपालगंज की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 128 रन बना कर मैच में जीत हासिल की. गोपालगंज की ओर से इश्तेयाक ने 25 रन बना कर नाबाद पारी खेली. फारुक ने 16 रन बनाये. वहीं, गेंदबाजी करते हुए बनारस के अंकित सिंह ने 18 रन देकर तीन विकेट लिये. अलोक व शैफ ने 29, 30 रन देकर दो – दो विकेट लिये. मैच का निर्धारण राजीव मिश्र तथा सत्यपाल नवरोतम स्टेट पैनल के एंपायर थे. मौके पर अमित सिंह, रवि प्रकाश मणि त्रिपाठी, धर्मेंद्र सिंह, बंटी आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










