जेटली के आवास के पास आप ने किया प्रदर्शन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Dec 2015 6:52 PM
जेटली के आवास के पास आप ने किया प्रदर्शन नयी दिल्ली : डीडीसीए मुद्दे पर केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के इस्तीफे की मांग करते हुए कई पार्टी विधायकों के नेतृत्व में आप के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बुधवार को उनके आवास के पास प्रदर्शन किया. पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर पानी की बौछार की और हल्का […]
जेटली के आवास के पास आप ने किया प्रदर्शन नयी दिल्ली : डीडीसीए मुद्दे पर केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के इस्तीफे की मांग करते हुए कई पार्टी विधायकों के नेतृत्व में आप के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बुधवार को उनके आवास के पास प्रदर्शन किया. पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर पानी की बौछार की और हल्का लाठीचार्ज किया. पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने बताया कि 26 दिसंबर को पार्टी पूरे देश में सभी जिला मुख्यालयों पर इसी तरह का विरोध प्रदर्शन आयोजित करेगी. प्रदर्शनकारी रेस कोर्स मेट्रो स्टेशन के नजदीक एकत्र हुए, जहां पर भारी सुरक्षा बलों ने उन्हें वहां पर उस वक्त रोक दिया जब वे तुुगलक रोड स्थित जेटली के आवास की ओर मार्च निकालने लगे. वहां उन्हें हिरासत में लिये जाने के बाद संसद मार्ग थाना ले जाया गया. आप विधायक सोमनाथ भारती ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘हम लोग यहां अरुण जेटली से यह कहने आए हैं कि वह मंत्री पद छोड दें क्योंकि उनके पास उन विभागों का प्रभार है जिनके पास वे दस्तावेजों हैं जो उनको दोषी अथवा निर्दोष साबित कर सकते हैं. एक अच्छे नागरिक और उच्चतम न्यायालय के एक वरिष्ठ वकील के रुप में उनका कर्तव्य बनाता है कि वह :एलके: आडवाणी के पद चिह्नों पर चलें।” हवाला घोटाले में नाम आने पर आडवाणी ने 1996 में लोकसभा से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि, बाद में सबूतों के अभाव में मामला खारिज हो गया था. प्रदर्शन में शामिल होने वाले अन्य विधायकों में अलका लांबा, विजेन्द्र गर्ग और आप की युवा शाखा के नेता अंकुश नारंग शामिल थे. भाषा चंदन शाहिद विवेक दि20 12231451 दि नननन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










