चौबीस घंटे के भीतर एमवीआइ किये गये निलंबित

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Dec 2015 6:36 PM

विज्ञापन

चौबीस घंटे के भीतर एमवीआइ किये गये निलंबितसंवाददाता,पटनाआय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में निगरानी के हत्थे चढ़े कटिहार के मोटर यान निरीक्षक कौशल किशोर त्रिपाठी को चौबीस घंटे के भीतर निलंबित कर दिया गया. परिवहन विभाग ने बुधवार को निलंबन संबंधी आदेश निर्गत कर दिया. निगरानी ने एमवीआइ के खिलाफ आय से […]

विज्ञापन

चौबीस घंटे के भीतर एमवीआइ किये गये निलंबितसंवाददाता,पटनाआय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में निगरानी के हत्थे चढ़े कटिहार के मोटर यान निरीक्षक कौशल किशोर त्रिपाठी को चौबीस घंटे के भीतर निलंबित कर दिया गया. परिवहन विभाग ने बुधवार को निलंबन संबंधी आदेश निर्गत कर दिया. निगरानी ने एमवीआइ के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले से संबंधित आरोप पत्र परिवहन विभाग में सौंपा. आरोप पत्र सौंपने के बाद विभाग ने कार्रवाई करते हुए एमवीआइ कौशल किशोर त्रिपाठी को निलंबित कर दिया है. निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय आरटीए कार्यालय, गया किया गया है. ज्ञात हो कि निगरानी ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में कटिहार के एमवीआइ कौशल किशोर त्रिपाठी के विभिन्न ठिकाने पर छापामरी किया था. इसमें निगरानी को एमवीआइ द्वारा काफी संपत्ति अर्जित किये जाने की जानकारी मिली. निगरानी ने सभी ब्योरे के साथ परिवहन विभाग को आरोप पत्र सौंप दिया है. मिली जानकारी के अनुसार एमवीआइ पर विभागीय कार्रवाई शुरू होगी. उन पर क्रिमिनल केस भी चलेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन