मीरगंज निबंधन कार्यालय पर निगरानी की छापेमारी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Dec 2015 6:36 PM
मीरगंज निबंधन कार्यालय पर निगरानी की छापेमारी हथुआ/मीरगंज. मीरगंज नगर के रजिस्ट्री कचहरी स्थित निबंधन कार्यालय में बुधवार को निगरानी टीम ने धावा बोला तथा घंटों जांच की. छापेमारी का नेतृत्व कोसी निबंधन प्रमंडल के एआइजी शाहिद जमील कर रहे थे. लगभग चार घंटों के दौरान सभी फाइलों की बारीकी से जांच की गयी. निगरानी […]
मीरगंज निबंधन कार्यालय पर निगरानी की छापेमारी हथुआ/मीरगंज. मीरगंज नगर के रजिस्ट्री कचहरी स्थित निबंधन कार्यालय में बुधवार को निगरानी टीम ने धावा बोला तथा घंटों जांच की. छापेमारी का नेतृत्व कोसी निबंधन प्रमंडल के एआइजी शाहिद जमील कर रहे थे. लगभग चार घंटों के दौरान सभी फाइलों की बारीकी से जांच की गयी. निगरानी टीम की छापेमारी से कार्यालय में हड़कंप मचा रहा. आम से खास तक छापेमारी के दौरान कार्यालय के ईद-गिर्द दिखाई नहीं दे रहे थे. हालांकि इस मामले में निबंधक अधिकारी काली आशीष ने बताया कि छानबीन के बाद टीम संतुष्ट होकर निकल गयी. इस संबंध में टीम ने कुछ बताने से इनकार किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










