इंजीनियर समेत पांच लोगों पर दर्ज हुई प्राथमिकी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Dec 2015 6:36 PM

विज्ञापन

इंजीनियर समेत पांच लोगों पर दर्ज हुई प्राथमिकी सुमन हत्याकांड : प्रभात फॉलोअप हत्या के आरोपित फरार, तलाश में जुटी पुलिस कटेया थाने के पकड़ी में हुई थी सुमन की हत्या मां की मौत के बाद नवजात ने भी तोड़ा था दम हथुआ के एसडीपीओ के निर्देश पर तेज हुई कार्रवाई कटेया. कटेया थाने के […]

विज्ञापन

इंजीनियर समेत पांच लोगों पर दर्ज हुई प्राथमिकी सुमन हत्याकांड : प्रभात फॉलोअप हत्या के आरोपित फरार, तलाश में जुटी पुलिस कटेया थाने के पकड़ी में हुई थी सुमन की हत्या मां की मौत के बाद नवजात ने भी तोड़ा था दम हथुआ के एसडीपीओ के निर्देश पर तेज हुई कार्रवाई कटेया. कटेया थाने के पकड़ी गांव में दहेज के लिए हुई सुमन की हत्या के मामले में इंजीनियर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है. सभी आरोपित फरार हैं. मृतका के पिता नगीना यादव के बयान पर पति सुनील यादव, उसके ससुर बालजीत यादव, सास चंपा देवी और ननद विनीता देवी तथा एक अन्य को अभियुक्त बनाया गया है. घटना के दूसरे दिन यूपी से मृतक महिला के परिजनों ने कटेया थाने में पहुंच कर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई के लिए गुहार लगायी. उधर, थानाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण महतो के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी तेज कर दी है. बुधवार को पुलिस टीम आरोपितों के घर पर पहुंची, जहां आरोपित फरार थे. बता दें कि यूपी के कुशीनगर जिले के तरेया सुजान थाना क्षेत्र के गोसाई पट्टी गांव के नगीना यादव ने अपनी पुत्री की शादी अप्रैल, 2012 में पकड़ी गांव के बालजीत यादव के पुत्र सुनील यादव के साथ की थी. शादी के बाद इसी वर्ष फरवरी में गवना कर सुमन कुमारी अपनी ससुराल आयी थी. मृतका के भाई ने बताया कि शादी के वक्त दान-दहेज समेत साढ़े चार लाख रुपये नकदी दिये गये थे. दहेज के 50 हजार रुपये बकाया था, जिसको लेकर सुनीता को तरह-तरह से प्रताड़ित किया जाता था. हथुआ के एसडीपीओ इम्तेयाज अहमद के निर्देश पर कटेया पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले में कार्रवाई शुरू की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन