सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर टाउन थाने में वर्ष 2011 में लगे थे कैमरे
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Dec 2015 6:07 AM
विज्ञापन
गोपालगंज : टाउन थाने में लगे सीसीटीवी गायब हो गये हैं. खराब होने के कारण कैमरों का कुछ पता नहीं चल रहा है. ये कैमरे वर्ष 2011 में पुलिसकर्मियों और हाजत में बंदियों पर निगरानी रखने के लिए लगाये गये थे. कैमरों को तत्कालीन एसपी केएस अनुपम के निर्देश पर लाखों रुपये खर्च कर लगाया […]
विज्ञापन
गोपालगंज : टाउन थाने में लगे सीसीटीवी गायब हो गये हैं. खराब होने के कारण कैमरों का कुछ पता नहीं चल रहा है. ये कैमरे वर्ष 2011 में पुलिसकर्मियों और हाजत में बंदियों पर निगरानी रखने के लिए लगाये गये थे.
कैमरों को तत्कालीन एसपी केएस अनुपम के निर्देश पर लाखों रुपये खर्च कर लगाया गया था. दो साल तक ठीक-ठाक चला. वर्ष 2013 में मामूली खराबी के कारण सभी कैमरे खराब हो गये. कैमरा चालू रहने तक पुलिसकर्मियों पर कामकाज को लेकर नियंत्रण था. टाउन थाने में पहली बार सीसीटीवी लगाया गया था.
अन्य सभी थानों में कैमरा लगाने का निर्देश दिया गया था, लेकिन अब तक न तो दूसरे थानों में लगाया गया और न ही खराब पड़े सीासीटीवी को दुरुस्त कराने की पहल की गयी. देश के सर्वोच्च न्यायालय ने पुलिस हाजत में प्रताड़ना बढ़ने और हाजत में ही खुदकुशी किये जाने के मामले को गंभीरता से लिया था.
सुप्रीम कोर्ट ने सभी थानों की हाजत में बंदियों पर निगरानी रखने के लिए कैमरा लगाने का निर्देश दिया था. साथ ही पुलिसकर्मियों के कामकाज पर नजर रखने के लिए थाना परिसर में कैमरा लगाने को कहा गया था.
कहते हैं पुलिस अधिकारी
एसपी साहब अवकाश पर हैं. सीसीटीवी थाने में कहां और कैसे लगाना था, मुझे इसकी जानकारी नहीं है. टाउन थाने में लगे सीसीटीवी कैसे गायब हुए इसकी जांच की जायेगी.
मनोज कुमार, एसडीपीओ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










