कृषि में तकनीक का लाभ मिल रहा है किसानों को: कार्तिकेय
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Dec 2015 8:31 PM
कृषि में तकनीक का लाभ मिल रहा है किसानों को: कार्तिकेयसंवाददाता, पटनाकृषि विभाग के निदेशक बी कार्तिकेय ने कहा है कि कृषि में सूचना तकनीक का लाभ किसानों को मिल रहा है. सूचना तकनीक का कृषि के विकास में योगदान की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा यंत्रीकरण, बीज प्रमाणीकरण, मिट्टी जांच […]
कृषि में तकनीक का लाभ मिल रहा है किसानों को: कार्तिकेयसंवाददाता, पटनाकृषि विभाग के निदेशक बी कार्तिकेय ने कहा है कि कृषि में सूचना तकनीक का लाभ किसानों को मिल रहा है. सूचना तकनीक का कृषि के विकास में योगदान की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा यंत्रीकरण, बीज प्रमाणीकरण, मिट्टी जांच आदि के लिए एप्प बनाये गये हैं. इसका लाभ राज्य के किसानों को मिल रहा है. वे बामेती में आयोजित कृषि के क्षेत्र में तकनीक के उपयोग पर आयोजित कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि आइसीटी के इस्तेमाल से कृषि के कार्य को तीव्र गति मिली है. श्री कार्तिकेय ने कहा कि आने वाले दिनों में लाइसेंसिंग प्रक्रिया को भी सूचना तकनीक में शामिल करने की योजना पर विभाग काम कर रही है. कृषि एवं कल्याण मंत्रालय के संयुक्त निदेशक शंकर बाबू ने कहा कि पूरे देश में नैशनल इ. गवर्नेश प्लान फॉर एग्रीकल्चर – दो फेज में लागू किया जा रहा है. बिहार को दूसरे फेज में रखा गया है. उन्होंने कहा कि भारत सरकार इस योजना के लिए राशि उपलब्ध करा दी है. श्री बाबू ने बताया कि भारत सरकार द्वारा एम.किसान पोर्टल, फार्मर्स पोर्टल, इंस्योरेंस पोर्टल आदि की शुरूआत की गयी है, इससे किसानों को समय पर आवश्यक जानकारी दी जा सकती है. उन्होंने कहा कि किसानों को मोबाइल पर एस एम एस और वॉयस मैसेज से भी जानकारी दी जा सकती है. बामेती के निदेशक गणेश राम ने अतिथियों स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि यह एक अहम दिन है जब कृषि विभाग के सभी पदाधिकारी कृषि में तकनीकी क्रांति लाने के लिए एक जुट हुए हैं. उन्होंने कहा कि आज के तकनीकी युग में कृषि क्षेत्र का विकास भी तकनीक आधारित हो चुका है. श्री राम ने कहा कि कृषि क्षेत्र को उन्नत बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है चाहे वर्षा का पूर्वानुमान लगाना हो या कि फसल की उन्नत तकनीकी देखभाल हो. कंप्यूटर के युग में यह काम सरल सहज और आसान हो गया है. कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक अशोक प्रसाद ने कहा कि गांव-गांव में मोबाइल टॉवर कंप्यूटर इंटरनेट के सघन जाल से उपयोगी सूचना देना आसान हो गया है. कार्यशाला को राजेश कुमार सिंह, कर्नल अशोक सूरी, आलोक निखिल झा, शिल्पी मेहता आद ने संबोधित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










