बस ने यहां अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर खडे एक खाली विमान को टक्कर मार दी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Dec 2015 8:15 PM
बस ने यहां अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर खडे एक खाली विमान को टक्कर मार दी कोलकाता : एलायंस एयर का एक विमान मंगलवार को उस वक्त बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जब एक जेट एयरवेज की टरमैक बस ने यहां नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उसे टक्कर मार दी. बस में जेट एयरवेज […]
बस ने यहां अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर खडे एक खाली विमान को टक्कर मार दी कोलकाता : एलायंस एयर का एक विमान मंगलवार को उस वक्त बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जब एक जेट एयरवेज की टरमैक बस ने यहां नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उसे टक्कर मार दी. बस में जेट एयरवेज के चालक दल के सदस्य सवार थे. विमान में कोई व्यक्ति नहीं था. सुबह पांच बज कर 25 मिनट पर हुई इस घटना में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ है. सिलचर और शिलांग के लिए जानेवाली एयर इंडिया की सहायक कंपनी एलायंस एयर की उड़ान को रद्द कर दिया गया. एयर इंडिया ने बताया कि यह घटना एक बडी लापरवाही का नतीजा है, जबकि जेट एयरवेज ने बताया कि कि यह बस दुर्घटनावश हवाई अड्डे पर खडे विमान से टकरा गयी. हवाई अड्डे के अधिकारियाें के मुताबिक विमान बे 32 पर खड़ा था और यह सिलचर के लिए रवाना होने की तैयार कर रहा था, तभी जेट एयरवेज की बस ने नियंत्रण खो दिया और यह विमान के बायें पंख से टकरा गयी. विमान के दायें इंजन, दायें लैंडिग गियर और कुछ अन्य हिस्सों को काफी नुकसान पहुंचा जिसके चलते सिलचर और शिलांग के लिए उड़ान परिचालन रद्द करना पड़ा. एयर इंडिया के एक बयान में बताया गया है कि भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण, पुलिस, सीआइएसएफ और अन्य प्राधिकारों ने इस बड़ी लापरवाही पर गंभीर संज्ञान लिया और घटना की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










