आधा दर्जन बाबुओं का तबादला

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Dec 2015 7:43 PM

विज्ञापन

आधा दर्जन बाबुओं का तबादला गोपागलंज. समाहरणालय में वर्षों से जमे आधा दर्जन बाबुओं का तबादला कर दिया गया है. डीएम राहुल कुमार ने मंगलवार को प्रशासनिक दृष्टिकोण से अचानक निर्णय लिया है. अनुमंडल पदाधिकारी के पेशकार के पद पर तैनात ब्रजभूषण पांडेय, जग नारायण यादव समेत आधा दर्जन बाबुओं का तबादला किया गया है. […]

विज्ञापन

आधा दर्जन बाबुओं का तबादला गोपागलंज. समाहरणालय में वर्षों से जमे आधा दर्जन बाबुओं का तबादला कर दिया गया है. डीएम राहुल कुमार ने मंगलवार को प्रशासनिक दृष्टिकोण से अचानक निर्णय लिया है. अनुमंडल पदाधिकारी के पेशकार के पद पर तैनात ब्रजभूषण पांडेय, जग नारायण यादव समेत आधा दर्जन बाबुओं का तबादला किया गया है. सबसे रोचक मामला यह है कि स्थापना के सहायक पद पर कार्यरत प्रधान सहायक जयप्रकाश विद्यार्थी ने अपनी बढ़ाने के लिए आवेदन नहीं दिया तथा अलमारी का ताला बंद कर चाबी समेत चलते बने. इसी तरह जन शिकायत कोषांग के रवींद्र सिंह की भी संविदा समाप्त हो गयी है. उन्होंने पुन: आवेदन नहीं दिया है. उधर, यह भी माना जा रहा है कि संविदा के प्रधान सहायकों के कारण विभाग में भ्रष्टाचार जड़ जमाये हुए है. इस पर डीएम की नजर है. उन पर भी कार्रवाई कभी भी हो सकती है. तबादले की पुष्टि करते हुए डीएम ने बताया कि कई पद रिक्त हो गये थे. उन्हें भरने के लिए तबदला किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन