सीएम ने पटना मेट्रो रेल परियोजना को दी हरी झंडी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Dec 2015 7:27 PM

विज्ञापन

सीएम ने पटना मेट्रो रेल परियोजना को दी हरी झंडी इसका प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजने का निर्देश शहरी पथ नीति करेगी तैयार सरकार17 बिंदुओं पर मुख्मंत्री ने की नगर विकास विभाग की समीक्षासंवाददाता,पटना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना मेट्रो रेल परियोजना को हरी झंड़ी दे दी है. उन्होंने नगर विकास विभाग को इसका प्रस्ताव […]

विज्ञापन

सीएम ने पटना मेट्रो रेल परियोजना को दी हरी झंडी इसका प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजने का निर्देश शहरी पथ नीति करेगी तैयार सरकार17 बिंदुओं पर मुख्मंत्री ने की नगर विकास विभाग की समीक्षासंवाददाता,पटना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना मेट्रो रेल परियोजना को हरी झंड़ी दे दी है. उन्होंने नगर विकास विभाग को इसका प्रस्ताव केंद्र सरकार के पास स्वीकृति के लिए भेजने का निर्देश दिया. पटना में मेट्रो रेल का निर्माण पहले चरण में दो रूटों पर किया जाना है. इनमें सगुना मोड़ से मीठापुर (इस्ट-वेस्ट कॉरिडोर) व पटना जंक्शन से नया अंतरराज्यीय बस पड़ाव (नार्थ-साउथ) कॉरिडोर शामिल हैं. मुख्यमंत्री ने पटना मास्टरप्लान को भी तीन माह में स्वीकृत कराने का निर्देश दिया. साथ ही उन्होंने विभाग को नया पाटलिपुत्र बसाने के लिए कार्ययोजना बनाने के लिए कंसल्टेंट की नियुक्ति का भी निर्देश दिया. मुख्यमंत्री ने मंगलवार को नगर विकास एवं आवास विभाग के अलावा भूमि सुधार एवं राजस्व और खान एवं भूतत्व विभागों के कामकाज की भी समीक्षा की. मुख्यमंत्री ने नगर विकास एवं आवास विभाग को शहरों में परिवहन की सुदृढ़ व्यवस्था व सड़कों के सौंदर्यीकरण को देखते हुए एक शहरी पथ नीति तैयार करने का निर्देश दिया. बैठक में 11 नगर निगम क्षेत्रों के लिए सिटी मोबिलिटी प्लान बनाने का निर्णय लिया गया है. साथ ही सभी शहरों में एक-एक बस स्टैंड, पार्क, ड्रेनेज के निर्माण करने का निर्देश भी दिया गया. बिहार राज्य आवास बोर्ड को निर्देश दिया गया कि वह अनावंटित 5118 संपत्तियों को तत्काल आवंटित करे. साथ ही अतिक्रमित संपत्तियों को मुक्त किया जाये. राज्य में कम आय वाले लोगों को घर उपलब्ध कराने के लिए योजना बनाने का भी निर्देश दिया गया. शहरी गरीबों को आवास उपलब्ध कराने के लिए शहरी क्षेत्र में बासभूमि के साथ व्यापक पैमाने पर मल्टीस्टोरी फ्लैट के निर्माण को तेज किया जाये. अगल पांच वर्षों में चार लाख परिवारों को घर बना कर देने का निर्णय लिया गया. शहरी विकास को गति देने के लिए लैंड पुलिंग योजना को लागू करने को विभाग को निर्देश दिया गया. शहरी क्षेत्र के गराबों को सेल्फ हेल्प ग्रुप के नेटवर्क से तीन वर्षों में जोड़ने का निर्णय लिया गया. शहरी स्थानीय निकायों से सुगमतापूर्वक सुविधा उपलब्ध कराने के लिए एक साल के अंदर इ-म्युनिसप्लिटी लागू करने का निर्णय लिया गया. निकायों की आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए सैरातों का इ-आॅक्सन करने, सभी संपदाओं की पंजी तैयार करने और सेल्फ एसेस्मेंट को बढ़ावा देने का भी निर्णय लिया गया. राज्य में शहरों की सफाई को ठीक रखने के लिए मुख्यमंत्री आदर्श नगर निकाय योजना लागू करने का भी निर्णय लिया गया. इसमें 2015-16 के कार्य के आधार पर सबसे उत्कृष्ट काम करनेवाले एक नगर निगम को पांच करोड़, दो नगर पर्षद को तीन-तीन करोड़ और दो नगर पंचायत को एक-एक करोड़ रुपये स्वच्छता को प्रोत्साहित करने के लिए दिया जायेगा. मुख्यमंत्री ने पटना मेट्रोपोलिटन एरिया ऑथोरिटी को तत्काल कार्यरत करने का निर्देश दिया. यह ऑथोरिटी पटना नगर निगम के साथ नगर पर्षद फुलवारीशरीफ, दानापुर, खगौल सहित 12 नगर निकायों व संबंधित ग्रामीण क्षेत्रों में भवन निर्माण का विकास कार्यक्रम का प्रबंधन करेगी. शहरीकरण को बढ़ावा देने के लिए राज्य के 14 अन्य शहरों जिसमें प्रमंडलीय मुख्यालय व सभी नगर निगम शहर के साथ बोधगया व राजगीर शामिल हैं. इनके लिए अलग विकास प्राधिकार बनाने व आयोजन क्षेत्र घोषित किया जायेगा. शहरी इलाके में चार साल में सबके लिए शौचालय मुख्यमंत्री ने कहा कि शहरी क्षेत्र में कुल 2013000 परिवार निवास करते हैं. इसमें से करीब चार लाख परिवारों में पूर्व से पाइप जलापूर्ति है. करीब छह लाख परिवारों के लिए योजना मंजूर कर दी गयी है. शेष करीब 10 लाख परिवारों के लिए पांच वर्षों में योजना को पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया. मुख्यमंत्री ने शहरी क्षेत्र के करीब छह लाख परिवारों के पास अपना शौचालय नहीं है. अगले चार साल में इन शौचालयों का निर्माण कराया जायेगा. इस वर्ष नगर निकाय के एक लाख 35 हजार परिवारों को शौचालय उपलब्ध कराने का अभियान चल रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन