देश में राजनीतिक लड़ाई नीतीश और नरेंद्र मोदी के बीच - संजय सिंह
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Dec 2015 7:27 PM
देश में राजनीतिक लड़ाई नीतीश और नरेंद्र मोदी के बीच – संजय सिंह संवाददाता, पटनाजदयू के मुख्य प्रवक्ता और विधान पार्षद संजय सिंह ने बयान जारी करते हुए कहा है कि अब देश में लड़ाई नीतीश कुमार बनाम नरेंद्र मोदी की ही होगी. इसमें दो राय नही है कि नीतीश कुमार प्रधानमंत्री के पद के […]
देश में राजनीतिक लड़ाई नीतीश और नरेंद्र मोदी के बीच – संजय सिंह संवाददाता, पटनाजदयू के मुख्य प्रवक्ता और विधान पार्षद संजय सिंह ने बयान जारी करते हुए कहा है कि अब देश में लड़ाई नीतीश कुमार बनाम नरेंद्र मोदी की ही होगी. इसमें दो राय नही है कि नीतीश कुमार प्रधानमंत्री के पद के एक प्रबल दावेदार हैं. बिहार विधान सभा चुनाव में बीजेपी के तरफ से किसी को भी मुख्यमंत्री पद का उम्मीवार नही बनाया गया था. नरेंद्र मोदी ने नीतीश कुमार के सामने ताल ठोकी थी लेकिन जनता ने बता दिया कि नीतीश कुमार ही अगले पीएम हो सकते हैं. उन्हें पूर्ण बहुमत देकर नीतीश कुमार बिहार का मुख्यमंत्री बनाया. उन्होंने कहा कि अब जहां-जहां भी चुनाव होगा वहां-वहां नीतीश कुमार असर देखने को मिलेगा. श्री सिंह ने कहा कि जब देश में चाय वाले का बेटा प्रधानमंत्री बन सकता है तो फिर एक वैद्य का इंजिनियर बेटा देश का प्रधानमंत्री क्यों नही बन सकता है. भाजपा नेता सुशील मोदी ने तो खुद ही नीतीश कुमार को पीएम मेटेरियल बताया था. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार बिहार के लगातार लोकिप्रय मुख्यमंत्री रहे हैं. उनकी स्वीकार्यता हर समुदाय, हर धर्म में है. उन्होंने कहा कि जिस तरह से भाजपा में बगावत की आंधी आयी है उससे पूरे बीजेपी में हलचल मचा हुआ है. कृर्ति झा आजाद , हुकुमदेव नारायण यादव , भोला सिंह , आरके सिंह , शत्रुघन सिंहा जैसे बीजेपी के दिग्गज सांसदों ने प्रदेश नेतृत्व पर सवाल खडे कर दिया है. यह सभी नेता सुशील मोदी के नेतृत्व और उनके तानाशाह रवैये को लेकर विरोध जता चुके हैं. जब ये नेता सुशील मोदी की सच्चाई बयां कर रहे है तो सुशील मोदी उनपर कारर्वाई करने की सिफारिश कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










