शोभायात्रा में श्याम रंग में रंगा शहर, महोत्सव आज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Dec 2015 6:45 AM
गोपालगंज : श्याम शरद महोत्सव सोमवार को शहर के मारवाड़ी मुहल्ली में आयोजित होना है. श्याम महोत्सव के पूर्व शहर में शोभायात्रा निकाली गयी. इस दौरान श्याम के रंग में पूरा शहर रंग गया. शहर में श्याम प्रभु के नारे से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया. मारवाड़ी मुहल्ले की श्रीराम वाटिका से 101 सुहागिन महिलाएं […]
गोपालगंज : श्याम शरद महोत्सव सोमवार को शहर के मारवाड़ी मुहल्ली में आयोजित होना है. श्याम महोत्सव के पूर्व शहर में शोभायात्रा निकाली गयी. इस दौरान श्याम के रंग में पूरा शहर रंग गया.
शहर में श्याम प्रभु के नारे से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया. मारवाड़ी मुहल्ले की श्रीराम वाटिका से 101 सुहागिन महिलाएं चुंदरी ओढ़ कर प्रभु श्याम खाटू का चिह्न लेकर शोभायात्रा में शामिल हुईं. जय श्री श्याम, कृष्ण कन्हैया लाल की जय, खाटू नरेश की जय से पूरा माहौल गूंज उठा. शहर के विभिन्न सड़कों से शोभायात्रा निकल कर पुन: मारवाड़ी मुहल्ला पहुंची और बाबा को चिह्न समर्पित किया गया. झांकी में राधा और कृष्ण लोगों को आकर्षित कर रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










