जन अधिकार पार्टी (लो) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी गठित

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Dec 2015 7:11 PM

विज्ञापन

जन अधिकार पार्टी (लो) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी गठित अखलाक बने कार्यकारी अध्यक्ष, प्रेमचंद्र सिंह महासचिव सह प्रवक्ता संवाददाता,पटना जन अधिकार पार्टी (लो) की रविवार को नयी राष्ट्रीय कार्यकारणी का गठन कर दिया गया. दिल्ली में आयोजित सम्मेलन में पार्टी के संरक्षक व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी को पुनर्गठित […]

विज्ञापन

जन अधिकार पार्टी (लो) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी गठित अखलाक बने कार्यकारी अध्यक्ष, प्रेमचंद्र सिंह महासचिव सह प्रवक्ता संवाददाता,पटना जन अधिकार पार्टी (लो) की रविवार को नयी राष्ट्रीय कार्यकारणी का गठन कर दिया गया. दिल्ली में आयोजित सम्मेलन में पार्टी के संरक्षक व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी को पुनर्गठित करते हुए पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की. उन्होंने नयी राष्ट्रीय कमेटी में बलजीत परमार को राष्ट्रीय अध्यक्ष , पूर्व मंत्री मो अखलाक अहमद को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, पूर्व सांसद सुभाष प्रसाद यादव को राष्ट्रीय प्रधान महासचिव की जिम्मेवारी दी. पूर्व विधायक अजय कुमार बुल्गा‍निन, शील कुमार राय, समाजवादी नेता रघुपति प्रसाद सिंह व मो इरफान को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है. अशोक कुमार वर्मा (पूर्व विधायक), राजेश झा, राजेश रंजन पप्पू‍, ललित शर्मा को राष्ट्रीय महासचिव और मो फाजिल अहमद, प्रेमचंद सिंह व राघवेंद्र सिंह कुशवाहा को राष्ट्रीपय महासचिव सह प्रवक्ता‍ नियुक्त किया है. जन अधिकार पार्टी (लो) के राष्ट्रींय प्रवक्ता के तौर पर अमरनाथ झा और संजय चंद्रा को नियुक्त किया गया है. राष्ट्रीय सचिव का पद पर सुरेंद्र सिंह यादव, डा दिनेश प्रसाद सिंह, प्रेमचंद्र वर्मा, देवेश शरण, मो अकबर अली परवेज उर्फ परवेज आलम व लखींद्र शर्मा को दी गया है. प्रेम कुमार सिंह को राष्ट्रीय कोषाध्य्क्ष और रघुपति प्रसाद सिंह को राष्ट्रीय अनुशासन समिति एवं राष्ट्रीय सदस्यता प्रभारी बनाया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन