पूर्व एमएलसी के भाई को लूटपाट के दौरान मारी गोली
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Dec 2015 6:25 PM
पूर्व एमएलसी के भाई को लूटपाट के दौरान मारी गोली घायल की हालत नाजुक, गोरखपुर किया गया रेफर नेशनल हाइवे पर अपराधियों ने लूटे एक लाख रुपये नगर थाना के चैनपट्टी के पास दिन-दहाड़े वारदात फोटो न. 24फोटो न. 25 संवाददाता, गोपालगंज जदयू के पूर्व एमएलसी सुनील सिंह के भाई गोविंद कुमार सिंह को अपराधियों […]
पूर्व एमएलसी के भाई को लूटपाट के दौरान मारी गोली घायल की हालत नाजुक, गोरखपुर किया गया रेफर नेशनल हाइवे पर अपराधियों ने लूटे एक लाख रुपये नगर थाना के चैनपट्टी के पास दिन-दहाड़े वारदात फोटो न. 24फोटो न. 25 संवाददाता, गोपालगंज जदयू के पूर्व एमएलसी सुनील सिंह के भाई गोविंद कुमार सिंह को अपराधियों ने दिनदहाड़े गोली मार कर एक लाख रुपये लूट लिये. घायल व्यवसायी को गंभीर हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल में लाया गया, जहां चिकित्सकों ने स्थिति को गंभीर देख बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर दिया. घटना नगर थाने के चैनपट्टी गांव के पास एनएच 28 पर हुई. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कुचायकोट थाने के रामपुर गांव निवासी गोविंद कुमार सिंह की सासामुसा में हिंदुस्तान लिवर लिमिटेड की एजेंसी है. रविवार को एक लाख रुपये लेकर बाइक से गोपालगंज जा रहा थे. रास्ते में चैनपट्टी गांव के पास बाइक पर सवार हथियार से लैस चार अपराधी पहुंचे और ओवरटेक कर बाइक रोकवा दिया. इस दौरान अपराधी व्यवसायी से रुपये लूटपाट करने लगे. विरोध करने पर अपराधियों ने गोली मार दी. वारदात के बाद रुपये लूट कर अपराधी भाग निकले. आसपास के लोगों ने घायल गोविंद कुमार सिंह को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. उधर, घटना की सूचना मिलने पर सदर एसडीपीओ मनोज कुमार ने सदर अस्पताल में पहुंच कर जांच शुरू कर दी. एसडीपीओ ने बताया कि लूटपाट के दौरान गोली मारी गयी है. घायल व्यवसायी का बयान दर्ज कर लिया गया है. अपराधियों की धर-पकड़ के लिए हाइवे से सटे सभी थानों को अलर्ट कर छापेमारी करने का निर्देश दिया गया है. एसडीपीओ ने कहा कि जल्द ही घटना का खुलासा कर वारदात में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा. गोली लगने की सूचना पर अस्पताल में पहुंच सैकड़ों लोग पूर्व एमएलसी के भाई गोविंद कुमार सिंह को गोली लगने की सूचना आग की तरह फैल गयी. घटना की जानकारी होने पर सैकड़ों की संख्या में परिचित और सगे – संबंधी अस्पताल में पहुंच गये. लोगों की भीड़ के कारण अस्पताल परिसर में अफरातफरी की स्थिति बनी रही. उधर, चिकित्सकों ने घायल की स्थिति गंभीर बता गोरखपुर रेफर कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










