हाइकोर्ट ने औरंगाबाद जिले में साइकिल-पोशाक राशि बांटने में गड़बड़ी की जांच रिपोर्ट मांगी

Updated:
विज्ञापन

हाइकोर्ट ने औरंगाबाद जिले में साइकिल-पोशाक राशि बांटने में गड़बड़ी की जांच रिपोर्ट मांगी विधि संवाददाता, पटनापटना उच्च न्यायालय ने औरंगाबाद जिले के सभी स्कूलों में साइकिल और पोशाक की राशि बाटने में गड़बड़ी की जांच के आदेश दिये हैं. कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश इकबाल अहमद अंसारी और न्यायाधीश चक्रधारी शरण सिंह की कोर्ट ने दाउदनगर […]

विज्ञापन

हाइकोर्ट ने औरंगाबाद जिले में साइकिल-पोशाक राशि बांटने में गड़बड़ी की जांच रिपोर्ट मांगी विधि संवाददाता, पटनापटना उच्च न्यायालय ने औरंगाबाद जिले के सभी स्कूलों में साइकिल और पोशाक की राशि बाटने में गड़बड़ी की जांच के आदेश दिये हैं. कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश इकबाल अहमद अंसारी और न्यायाधीश चक्रधारी शरण सिंह की कोर्ट ने दाउदनगर के पत्टरकट्टी हाइस्कूल में गड़बड़ की जांच की शिकायत के दौरान संपूर्ण जिले में हुई ऐसी संभावित गड़बड़ी के जांच के आदेश दिये. कोर्ट ने राज्य सरकार को चार जनवरी तक जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा है. सुनवाई के दौरान जिला प्रशासन की ओर से कहा गया कि फरजी नाम पर साइकिल और पोशाक राशि बाटे जाने की शिकायत की जांच के लिए चार अधििकारियों की टीम गठिित की गयी है. इस पर कोर्ट ने कहा कि जांच टीम की रिपोर्ट और गड़बड़ी पाये जाने की स्थिति में दोषी लोगों के खिलाफ की गयी कार्रवाई की जानकारी भी देने को कहा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन