भोरे में आंधी का कहर: विशाल पेड़ गिरने से ट्रैक्टर के उड़े परखच्चे, बाल-बाल बची जान

Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन

ट्रैक्टर पर गिरा पेड़.

Gopalganj Weather News : अचानक तेज हवाओं के साथ आंधी शुरू हो गई. इसी बीच भदवही गांव में एक भारी-भरकम पेड़ अचानक भरभराकर गिर गया.

विज्ञापन

गोपालगंज से सुरेश कुमार राय की रिपोर्ट
Gopalganj Weather News : गोपालगंज के भोरे प्रखंड की बनकटा जागीरदारी पंचायत अंतर्गत भदवही गांव में मंगलवार की देर शाम आई तेज आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई है. आंधी के कारण एक विशाल पेड़ उखड़कर गिर गया, जिसकी चपेट में आने से एक ट्रैक्टर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ और एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया.

धुरी से उखड़कर दूर जा गिरे ट्रैक्टर के पहिए

मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार की देर शाम अचानक मौसम का मिजाज बदल गया और तेज हवाओं के साथ आंधी शुरू हो गई. इसी बीच भदवही गांव में एक भारी-भरकम पेड़ अचानक भरभराकर गिर गया. पेड़ सीधे गांव निवासी चंदेश्वर भगत के ट्रैक्टर पर जा गिरा. टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर के दो चक्के अपनी धुरी (एक्सल) से उखड़कर कुछ दूरी पर जा गिरे.

बड़ा हादसा टला, आर्थिक नुकसान

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना के वक्त ट्रैक्टर के आसपास कोई इंसान मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा जानी नुकसान होने से बच गया. हालांकि, इस हादसे में ट्रैक्टर पूरी तरह से नष्ट हो गया है, जिससे पीड़ित परिवार को भारी आर्थिक क्षति पहुंची है. घटना के बाद से गांव के लोग सहमे हुए हैं.

गोपालगंज: सीजन का सबसे गर्म दिन आज, सुबह 7:00 बजे ही 32 के पार पहुंचा पारा, 10 बजे 47 डिग्री जैसा एहसास

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन