गोपालगंज में तीनों केंद्रों पर दूसरे चरण की सिपाही भर्ती परीक्षा शुरू, सघन जांच के बाद प्रवेश

Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन

केंद्र पर परीक्षार्थियों की जांच करते शिक्षक.

Bihar Police Constable Exam : निर्धारित समय पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू होते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी सक्रिय हो गए. कड़ी जांच के बाद ही अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया गया.

विज्ञापन

गोपालगंज से विकास दुबे की रिपोर्ट Bihar Police Constable Exam : मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल एवं चलंत दस्ता सिपाही भर्ती के लिए केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा आयोजित दूसरे चरण की लिखित परीक्षा बुधवार को जिले के तीन केंद्रों पर शुरू हो गई. परीक्षा को लेकर सुबह से ही केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों की भीड़ जुटने लगी.

निर्धारित समय पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू होते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी सक्रिय हो गए. कड़ी जांच के बाद ही अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया गया.

प्रवेश पत्र व आईडी कार्ड की बारीकी से जांच की

परीक्षा शुरू होने से पहले सभी अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र और फोटो पहचान पत्र की गहन जांच की गई. केंद्रों के मुख्य द्वार पर परीक्षार्थियों को कतारबद्ध तरीके से प्रवेश कराया गया. इस दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि कोई भी अभ्यर्थी प्रतिबंधित सामग्री लेकर केंद्र के अंदर प्रवेश न कर सके.

कई अभ्यर्थी समय से काफी पहले ही केंद्रों पर पहुंच गए थे, जिसके कारण सुबह से ही परीक्षा केंद्रों के आसपास हलचल बनी रही.

इन स्कूलों को बनाया गया परीक्षा केंद्र

जिले में वीएम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, डीएवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और एसएस बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया है. सभी केंद्रों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है.

प्रशासनिक अधिकारी लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं.

पुलिस टीम लगातार कर रही गश्त

परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त माहौल में शुरू हुई. केंद्रों के भीतर अनुशासन बनाए रखने के लिए विशेष निगरानी व्यवस्था की गई है. प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ न जुटने देने के निर्देश दिए हैं. अभिभावकों और अन्य लोगों को केंद्र परिसर से दूर रखा गया है, ताकि परीक्षा संचालन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो. विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस टीम लगातार गश्त कर रही है.

निर्धारित समय पर शुरू की गयी परीक्षा

मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस सहित सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है. प्रवेश से पहले सभी अभ्यर्थियों की सघन जांच की गई. जिला प्रशासन के अनुसार, सभी केंद्रों पर परीक्षा निर्धारित समय पर शुरू हुई और पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संचालित की जा रही है.

Also Read : गोपालगंज में मृत शिक्षक का बकाया वेतन रोकने पर शिक्षा विभाग पर बड़ी कार्रवाई, पटना हाईकोर्ट ने मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन