गोपालगंज: सीजन का सबसे गर्म दिन आज, सुबह 7:00 बजे ही 32 के पार पहुंचा पारा, 10 बजे 47 डिग्री जैसा एहसास

Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन

तेज धूप में मुंह बांधकर साइकिल से जाती छात्राएं.

Gopalganj weather News : दिन का तापमान 40.2 डिग्री रहेगा लेकिन एहसास 47 डिग्री जैसे गर्मी का कराएगा. रात का तापमान 29.6 डिग्री रहेगा. आर्द्रता 37% रहने के कारण लोगों की बेचैनी बढ़ गई है.

विज्ञापन

गोपालगंज से संजय कुमार अभय की रिपोर्ट
Gopalganj weather News : सुबह 7:00 बजते ही मौसम का मिजाज तल्ख हो गया. दिन चढ़ने के साथ ही सूर्य देव भी धधकने लगे. 10 बजे से तापमान 47 डिग्री जैसा एहसास करने लगा. इस सीजन का सबसे गर्म दिन बुधवार यानी आज रहा. सड़कों पर लोगों की आवाज ही कम होने लगी. धरती के धड़कने से बाइक और साइकिल पर चलने वाले लोगों का चेहरा झुलस रहा था. मौसम के तल्ख तेवर के आगे कूलर पंखा एसी तक फेल होते देखा गया.

सर से पैर तक सूती कपड़ों से ढककर निकले बाहर

सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ शशी रंजन प्रसाद ने बताया कि जिस प्रकार के धूप हो रहे हैं उसे हीट स्ट्रोक होने का खतरा बढ़ गया है. दोपहर में लोग घरों से बाहर निकलने से बचना चाहिए. बहुत जरूरी हो तो घर से बाहर निकले लेकिन सर से लेकर पैर तक सूती कपड़ों से ढककर ही निकले. यह धूप तुरंत बीमार बना सकता है.

40.2 डिग्री तक दिन का रहेगा पारा

मौसम विज्ञानी डॉ एसएन पांडेय ने बताया कि सीजन का सबसे गर्म दिन बुधवार दर्ज किया जा रहा. वैसे तो दिन का तापमान 40.2 डिग्री रहेगा लेकिन एहसास 47 डिग्री जैसे गर्मी का कराएगा. रात का तापमान 29.6 डिग्री रहेगा. आर्द्रता 37% रहने के कारण लोगों की बेचैनी बढ़ गई है. उमस भरी गर्मी ने लोगों का चेन छीन लिया है. हीटिंग के कारण पूरी रात शरीर से पसीना नहीं सूख रहा. जिस तरफ से पंखे की हवा रही उधर राहत लेकिन दूसरी तरफ शरीर से पसीना निकलता देखा गया.

आदेश: सुबह 6:30 से 10:30 बजे तक स्कूलों में पढ़ाई

केंद्रीय विद्यालय और डीएवी पब्लिक स्कूल खुला. गर्मी की छुट्टी के कारण बाकी सरकारी और प्राइवेट स्कूल बंद है. सरकारी स्कूल 22 जून से खुलेंगे. इस बीच डीएम ने भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय विद्यालय और डीएवी पब्लिक स्कूल थावे को आदेश दिया है कि वे सुबह 6:30 से 10:30 बजे तक ही स्कूल का संचालन करें. प्राइवेट स्कूलों को भी इसी अवधि में चलने की अनुमति दी गई है. छात्रों का सिलेबस पिछड़े नहीं इसलिए डीएम ने स्कूल बंद करने से इनकार किया है.

गोपालगंज में 22 तक मानसून के आसार

मौसम वैज्ञानिक की माने तो गोपालगंज समेत पूरे उत्तर बिहार में 22 तक मानसून के पहुंचने के आसार हैं. बीच लोकल हीटिंग के कारण कहीं-कहीं आसमान में बादल छाने और बूंदाबांदी हो सकते हैं. लेकिन तापमान में कोई खास गिरावट नहीं आने वाली है. अगले तीन दिनों के लिए धूप से बचने की सलाह दी गई है.

Also Read : बिहार पुलिस की शराब माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, वैशाली में तेल टैंकर से 1413 लीटर शराब बारामद


विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन