सीवान ज्वेलर्स लूटकांड के आरोपी ने किया सरेंडर, पहले भी एक बदमाश मुठभेड़ में हुआ था घायल, अब तक 8 धराएं

Updated:
विज्ञापन

व्यवहार न्यायालय सीवान

Siwan Loot Case: सीवान के जीरादेई थाना क्षेत्र स्थित ओम साईं बर्तन एवं ज्वेलर्स दुकान में हुई चर्चित लूटकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. लगातार छापेमारी, इश्तेहार और कुर्की की कार्रवाई के दबाव में आरोपी राकेश यादव ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया.

विज्ञापन

सीवान से अरविंद कुमार सिंह की रिपोर्ट
Siwan Loot Case:
सीवान के जीरादेई थाना क्षेत्र स्थित ओम साईं बर्तन एवं ज्वेलर्स दुकान में हुई चर्चित लूटकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. लगातार छापेमारी, इश्तेहार और कुर्की की कार्रवाई के दबाव में आरोपी राकेश यादव ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया. इस मामले में अब तक आठ आरोपियों की गिरफ्तारी या सरेंडर हो चुका है.

पुलिस दबाव में आरोपी राकेश यादव ने किया आत्मसमर्पण

जीरादेई थाना क्षेत्र के जामापुर बाजार स्थित ओम साईं बर्तन एवं ज्वेलर्स दुकान में 6 मई 2026 को हुई लूट की घटना में फरार चल रहे आरोपी राकेश यादव ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया. राकेश यादव रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के हरनाथपुर गांव का निवासी बताया गया है.

एसपी के निर्देश पर बनी थी विशेष जांच टीम

लूटकांड की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ सदर-2, मैरवा के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया था. टीम ने तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और गुप्त सूचना के आधार पर लगातार कार्रवाई की.

9 मई को चार आरोपियों को किया गया था गिरफ्तार

पुलिस ने घटना के महज तीन दिन बाद 9 मई को चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था. गिरफ्तार आरोपियों में गोलू कुमार यादव उर्फ धृति भगर, कुंदन कुमार उर्फ कुंदन कश्यप, पप्पू कुमार और धनंजय कुमार साह शामिल थे. सभी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है.

पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ था एक आरोपी

मामले में 18 मई को आरोपी अंकित सिंह पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया था. इलाज के बाद उसे भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. इसके बाद पुलिस ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान और तेज कर दिया.

इश्तेहार और कुर्की की कार्रवाई से बढ़ा दबाव

पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर 1 जून को चार फरार आरोपियों के खिलाफ इश्तेहार तामिला की कार्रवाई की. इसके बाद 5 जून को मनीष सहनी और विशाल कुमार गुप्ता ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया. वहीं 9 जून को फरार आरोपी निखील कुमार यादव के घर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई भी की गई. लगातार कानूनी कार्रवाई और छापेमारी के कारण अन्य फरार आरोपियों पर दबाव बढ़ता गया.

अब तक 8 आरोपी पुलिस के शिकंजे में

राकेश यादव के आत्मसमर्पण के बाद इस बहुचर्चित लूटकांड में अब तक आठ आरोपी गिरफ्तार या सरेंडर कर चुके हैं. पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े अन्य बिंदुओं की भी जांच जारी है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार सभी आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी. मामले में उपलब्ध तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों को मजबूत किया जा रहा है ताकि स्पीडी ट्रायल के माध्यम से आरोपियों को कठोर सजा दिलाई जा सके.

Also Read: सीवान में अगले 24 घंटे में बदल जाएगा मौसम का मिजाज, IMD का हाई अलर्ट, भारी बारिश की चेतावनी

विज्ञापन
साक्षी कुमारी

लेखक के बारे में

By साक्षी कुमारी

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन