सुपौल–पुणे एक्सप्रेस से गायब हुआ गोपालगंज का यात्री, नहीं मिला कोई सुराग

Updated:
विज्ञापन

ट्रेन से लापता व्यक्ति.

Gopalganj News : 11 जून को ट्रेन संख्या 11402 सुपौल–पुणे एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे थे. इसी दौरान वे अचानक रहस्यमय तरीके से लापता हो गए.

विज्ञापन

उचकागांव (गोपालगंज) से प्रशांत पाठक की रिपोर्ट
Gopalganj News : गोपालगंज जिले के फुलवरिया थाना क्षेत्र से एक बेहद चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां एक युवक ट्रेन यात्रा के दौरान रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया. घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे अनहोनी की आशंका से बेहद परेशान हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

ट्रेन यात्रा के दौरान लापता हुआ युवक

जानकारी के अनुसार, फुलवरिया थाना क्षेत्र के सेलार खुर्द निवासी उमा शंकर साह (गुप्ता) 11 जून को ट्रेन संख्या 11402 सुपौल–पुणे एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे थे. इसी दौरान वे अचानक रहस्यमय तरीके से लापता हो गए. बताया जा रहा है कि सुबह करीब 4:30 बजे के बाद से वे अपनी सीट पर नहीं लौटे.

सह-यात्रियों को भी नहीं मिली जानकारी

ट्रेन में मौजूद सह-यात्रियों और आसपास के लोगों ने जब काफी देर तक उन्हें नहीं देखा तो खोजबीन शुरू की गई, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका. घटना ने यात्रियों के बीच भी चिंता का माहौल पैदा कर दिया.

परिजनों की लगातार तलाश, प्रशासन को दी सूचना

लापता होने की सूचना मिलते ही परिजन लगातार उनकी तलाश में जुट गए हैं. संभावित रेलवे स्टेशनों, रिश्तेदारों और अन्य स्थानों पर खोजबीन की जा रही है, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है. मामले की जानकारी रेलवे प्रशासन और स्थानीय पुलिस को भी दे दी गई है.

सोशल मीडिया से मदद की अपील

थक-हारकर परिजनों ने अब आम जनता और सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से मदद की गुहार लगाई है. परिवार में इस घटना के बाद से मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है और सभी किसी अनहोनी की आशंका से चिंतित हैं.

Also Read : बिहार पुलिस की शराब माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, वैशाली में तेल टैंकर से 1413 लीटर शराब बारामद

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन