परंपरा व आधुनिकता को समेटे हुए है लकड़ी बाजार
परंपरा व आधुनिकता को समेटे हुए है लकड़ी बाजार 20 हजार से 1.50 लाख तक के पलंग नोट. फोटो नंबर 13 सीएचपी 13, 14 व 15 है. कैप्सन होगा- लकड़ी बाजार में बिकने के लिए आया पलंग व सोफा, व ओखल मूसल़संवाददाता, सोनपुर हरिहर क्षेत्र शबाब पर है. सभी प्रकार की दुकानें, स्टॉल व प्रदर्शनी […]
परंपरा व आधुनिकता को समेटे हुए है लकड़ी बाजार 20 हजार से 1.50 लाख तक के पलंग नोट. फोटो नंबर 13 सीएचपी 13, 14 व 15 है. कैप्सन होगा- लकड़ी बाजार में बिकने के लिए आया पलंग व सोफा, व ओखल मूसल़संवाददाता, सोनपुर हरिहर क्षेत्र शबाब पर है. सभी प्रकार की दुकानें, स्टॉल व प्रदर्शनी पूरी तरह सजे हुए हैं. आपको आधुनिक फर्नीचर खरीदने में हो या विलुप्त होते ओखल, मूसल भी मिल जायेंगे. सोफा सेट, डायनिंग टेबुल, ड्रेसिंग टेबुल, पलंग, दीवान, बॉक्स बेड जहां इस बाजार में लगाये गये दुकानों की शोभा बढ़ा रहे हैं, तो पुराने जमाने की आराम कुरसी हो या लकड़ी की टेबुल कुरसी, बिछावन वाली चौकी हो या रोटी बनाने की चौकी बेलन, अनाज कूटने व दरने की ओखल-मुसल हो या बच्चों के लिए खिलौना यहां सबकुछ दस्तयाव है. आपकी बंटी में कम पैसे हो या अधिक चिंता का विषय नहीं. आप अपने बजट के अनुसार यहां सबकुछ पा सकते हैं. चार हजार से लेकर चालीस हजार तक के फर्नीचर हैं तो 40 रुपये से लेकर चार सौ तक के अन्य सामान. जो जी में आये खरीदीए और ले जाइए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










