मनोवज्ञिान विषय के पैटर्न में कोई परिवर्तन नहीं, रखें हैंडराइटिंग का ख्याल
मनोविज्ञान विषय के पैटर्न में कोई परिवर्तन नहीं, रखें हैंडराइटिंग का ख्याल थ्योरी में हैंडराटिंग व प्रैक्टिकल में प्रोजेक्ट वर्क पर दें ध्यान संवाददाता, पटनामनोविज्ञान विषय के पैटर्न जो पहले था, वही इस बार भी रहेगा. 70 अंक का थ्योरी पेपर और 30 अंक का प्रैक्टिकल होगा. थ्योरी में जहां हैंडराटिंग की शुद्धता पर ध्यान […]
मनोविज्ञान विषय के पैटर्न में कोई परिवर्तन नहीं, रखें हैंडराइटिंग का ख्याल थ्योरी में हैंडराटिंग व प्रैक्टिकल में प्रोजेक्ट वर्क पर दें ध्यान संवाददाता, पटनामनोविज्ञान विषय के पैटर्न जो पहले था, वही इस बार भी रहेगा. 70 अंक का थ्योरी पेपर और 30 अंक का प्रैक्टिकल होगा. थ्योरी में जहां हैंडराटिंग की शुद्धता पर ध्यान देना चाहिए, वहीं प्रैक्टिकल में प्रोजेक्ट वर्क पर ध्यान देने से अंक अच्छे आते हैं. यह तमाम सलाह टेली काउंसेलिंग के दौरान प्रभात खबर कार्यालय में मनोविज्ञान के एक्सपर्ट द्वारा दिया जा रहा था. इंटरमीडिएट की टेली काउंसिलिंग के रविवार की कड़ी में मनोविज्ञान विषय को रखा गया था. तीन से चार बजे के एक घंटे की काउंसिलिंग में पूरे बिहार से सैकड़ों सवाल छात्रों ने किये और एक्सपर्ट द्वारा उन्हें जवाब दिये गये. एक्सपर्ट के तौर पर एएन कॉलेज, पटना के प्रो अरुण कुमार और बीएस कॉलेज और दानापुर के रणविजय नारायण सिन्हा मौजूद थे. मनोविज्ञान विषय के प्रश्न याद नहीं होते है. क्या करें. गुड़िया, समस्तीपुर मनोविज्ञान को खुद से और समाज से जोड़ कर पढ़ाई करें. इससे आपको याद करने में सहूलियत होगी. प्रश्न को रटे नहीं, बल्कि समझ कर पढ़ें. प्वाइंट वाइज याद करें. प्वाइंट को लिखकर प्रैक्टिस करें. किस तरह के प्रश्न मनोविज्ञान में आयेंगे. रोहित कुमार, सीतामढ़ी70 अंक का थ्योरी पेपर और 30 अंक का प्रैक्टिकल पेपर होगा. 70 अंक के थ्योरी में 28 अंक का वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जायेंगे. वहीं, 42 अंक के प्रश्न में लघु उत्तरीय और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न पूछे जायेंगे. लघु उत्तरीय प्रश्न की संख्या आठ होगी, जो तीन-तीन अंकों का रहेगा. 24 अंकों का लघु उत्तरीय प्रश्न पूछे जायेंगे. वहीं दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों की संख्या तीन होगी. दीर्घ उत्तरीय का एक प्रश्न छह अंक का होगा. मनोविज्ञान की तैयारी कैसे करें. कितने घंटे पढ़ना चाहिए. दयाल कुमार, कटिहार मनोविज्ञान की पढ़ाई परीक्षा में पास होने के लिए न करें. यह विषय हमारे जिंदगी से जुड़ा है. इस कारण इसे समझ कर पढ़ने से यह जल्दी दिमाग में जायेगा. अगर आगेे इस विषय को लेकर पढ़ाई करेंगे, तो इसमें काफी मदद मिलेगी. हर दिन तीन से चार घंटे की पढ़ाई मनोविज्ञान की करनी चाहिए. वस्तुनिष्ठ प्रश्न कितने अंकों का रहेगा. जय राम, समस्तीपुर वस्तुनिष्ठ प्रश्न 28 अंकों के आयेंगे. इसमें कुछ चार वैकल्पिक वाले तो कुछ बिना वैकल्पिक वाले भी प्रश्न रहेंगे. ऐसे में सारे प्रश्न का उत्तर देने के लिए थ्योरो पढ़ने की जरूरत है. तभी सारे प्रश्न के सही उत्तर दे पायेंगे. डायग्राम से भी प्रश्न आयेगा क्या. डायग्राम बनाना जरूरी है क्या. रोहित, सीतामढ़ी मनोविज्ञान में डायग्राम वाले प्रश्न भी आते है. लॉन्ग क्वेशचन में डायग्राम वाले प्रश्न पूछे जा सकते हैं, लेकिन जो प्रश्न डायग्राम वाले हैं, उसका जवाब डायग्राम बना कर देने से अंक अच्छे आते हैं. इस कारण अगर किसी उत्तर को डायग्राम से समझाया जा सकता है तो उसमें डायग्राम जरूर बनायें.कम समय में अच्छी तैयारी कैसे करें. समीर मल्लिक खान, बेतिया अभी आपके पास लगभग दो महीने का समय है. हर दिन तीन से चार घंटे का समय पढ़ाई पर देना चाहिए. हर प्रश्न को पहले समझें, उसके बाद लिख कर प्रैक्टिस करें. इससे तैयारी अच्छी होगी. प्रश्न में कोई परिवर्तन हुआ है या पिछले साल की तरह ही प्रश्न पूछें जायेंगे. मो. सहदेव, किशनगंज मनोविज्ञान का जो पैटर्न 2015 में था, उसी पर इस बार भी परीक्षा ली जायेगी. कोई परिवर्तन नहीं किया गया है. बिहार बोर्ड द्वारा मॉडल पेपर निकाले जा रहे है. उससे इस बार के पैटर्न की जानकारी मिल जायेगी. दीर्घ उत्तरीय प्रश्न कैसे याद होगा? कुमार अविनाश, सीतामढ़ीपढ़ाई मन लगा कर करनी होगी. आपके पास समय बहुत कम है. जो पढ़ रहे हैं उसे चार-से-पांच बार लिखने की कोशिश भी करें. टेक्ट बुक अच्छे तरीके से पढ़ेंऔर समझें. पढ़ने के साथ-साथ लिखने की आदत डालें. प्वाइंट को बेहतर याद करने की कोशिश करें. इससे बहुत फायदा होगा. एग्जाम की तैयारी कैसे होगी? अशोक कुमार, पूर्व चंपारणटेक्स्टबुक अच्छे तरीके से पढ़े. इसके बाद मॉडल पेपर को ध्यान में रखते हुए उसकी तैयारी करें. जो पढ़ चुके हैं, उसका रिविजन करें. ऑब्जेक्टीव प्रश्न को ध्यान में रखते हुए सभी चैप्टर से पढ़ना जरूरी है. इसलिए पढ़ाई के साथ महत्वपूर्ण प्वाइंट को लिख कर याद करें. पिछले साल पूछे गये प्रश्न को भी देखे. प्वाइंट याद नहीं हो पाता है? राज कुमार चौधरी, मुजफ्फरपुर, एम सकीब आलम, कटिहार याद करने के लिए लिखने की प्रैक्टिस करें. टेक्स्टबुक में दिये गये महत्वपूर्ण टॉपिक को ध्यान से पढ़ें व लिखें. भय से पढ़ाई नहीं करें. मन से पढ़ाई करें. जब मन नहीं लगे तो सब्जेक्ट चेंज कर दें. पढ़ने के साथ-साथ समझने की कोशिश भी करें. पढ़ाई के समय प्वाइंट को नोट कर याद करें. सिलेबस के अनुसार प्रश्न पूछे जायेंगे? बलराम कुमार, मोतिहारी, रवि शंकर प्रसाद , रोहतास सिलेबस में दिये गये सभी चैप्टर महत्वपूर्ण हैं. खास कर ऑब्जेक्टिव प्रश्नों किसी भी चैप्टर से पूछे जा सकते हैं. हर चैप्टर से प्रश्न भी आ सकता है. दीर्घ उत्तरीय प्रश्न के लिए विषय के पढ़े और उसे लिखने कोशिश करे. जितना पढ़े हैं उसकी प्रैक्टिस करें. पढ़ाई के लिए एनसीइआरटी की किताब उपयोगी है? सिम्पल कुमारी, दलसिंह सराय एनसीइआरटी से पढ़ना सही रहेगा. ध्यान से सभी पढ़े और खुद समझने की कोशिश करें. इसके साथ लिखने की आदत भी डालें. बेहतर अंक लाने के लिए क्या करना होगा? शहजाद अंसारी, पर्वी चंपारणथ्योरी पेपर 70 अंक का होता है. इसमें 28 अंक के ऑब्जेक्टिव प्रश्न होते हैं. अगर सभी ऑब्जेक्टिव आप सही कर दिया, तो यह आपके लिए प्लस प्वाइंट होगा. इसके लिए आपको मेहनत करनी होगी. अभी से दीर्घ उत्तरीय प्रश्न के साथ-साथ ऑब्जेक्टिव पर ध्यान दें. प्रश्न का पैटर्न क्या रहेगा? गुड़िया कुमार, मुजफ्फरपुर प्रश्न का पैटर्न 2015 के अनुसार ही रहेगा. सिलेबस के अनुसार पढ़ाई करें. सभी प्वाइंट को याद करें.याद करने और बेहतर नंबर के लिए क्या करना होगा? सोनू , औरंगाबाद, प्रवीण, दरभांगाअच्छे नंबर के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी. समय कम है इसकी लिए अभी से मेहनत करने में जुट जायें. टाइम मैनेजमेंट करें. एक निर्धारित समय सारणी तैयार करें. समझने के लिए टेक्ट बुक बहुत जरूरी है. किसी सीनियर से राय लीजिए. दो-तीन लोगों का ग्रुप बना कर ग्रुप डिस्कशन भी करें इससे पढ़ी हुई बात जल्द याद होगी. समय कम है क्या करना होगा, डर लग रहा है? सत्यनाम, दरभंगापहले डर को दूर भगायें. मन से पढ़ाई करें. अगर विषय को समझ गये तो आप सभी प्रश्न हल कर सकते हैं. ऑब्जेक्टिव के साथ थ्योरी प्रश्न पर भी ध्यान देने के लिए टेक्स्ट बुक से पढ़ाई करें और उसे 10 बार लिखें. खुद का एग्जाम भी लें. क्या पढ़ाई करें जो बेहतर रहेगा? विकास कुमार सिलेबर के अनुसार पढ़ें. सभी महत्वपूर्ण चैप्टर हैं. पढ़े और समझने की कोशिश करें. पढ़ाई के समय आप अपने अनुसार महत्वपूर्ण प्वाइंट को नोट कर उसे याद करें. यह आपके लिए बेहतर रहेगा. प्वाइंट को पढ़े और उसे समय गये तो आप सभी प्रश्न को हल कर सकते हैं.मनोविज्ञान के कुछ मुख्य चैप्टर. इसे जरूर पढ़ें 1. इंटेलिजेंस®9 अंक2. सेल्फ एंड पर्सनैलिटी®10 अंक 3़ हियूमन स्ट्रेंथ एंड मिटिंग दी लाइफ चैलेंज®7 अंक 4़ साइकोलॉजिकल डिसऑडर®10 अंक 5़ थेरेपेटिक एप्रोचेज एंड काउंसेलिंग®7 अंक 6़ एटिच्यूट एंड सोशल कॉनिशन®8 अंक 7़ सोशल इंफ्यूऐंशन एंड ग्रुप प्रोसेस®7 अंक 8़ इंवायरमेंटल एंड सोशल कंशर्न®7 अंक 9़ प्रोफेसशनल स्कील्स फॉर साइकोलॉजिस्ट®6 अंक (बॉक्स लगायें)कल निकलेगा मनाेविज्ञान का मॉडल पेपर पटना. मनोविज्ञान की टेली काउंसेलिंग होने के बाद अब छात्रों के लिए मॉडल पेपर निकाले जायेंगे. प्रभात खबर की ओर से टेली काउंसेलिंग के साथ एक्सपर्ट के मॉडल पेपर की भी सुविधा इंटर के परीक्षार्थी को मिलेगा. मनोविज्ञान विषय का मॉडल पेपर परीक्षार्थी को 15 दिसंबर के अंक में मिलेगा. 15 दिसंबर के अंक में सोशियोलॉजी विषय की टेली काउंसेलिंग की जायेगी. काउंसेलिंग तीन से चार बजे तक चलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










