नेशनल लोक अदालत आज, तैयारी पूरी

Updated:
विज्ञापन

नेशनल लोक अदालत आज, तैयारी पूरी गोपालगंज. आज सुबह 10:30 बजे से व्यवहार न्यायालय गोपालगंज में नेशनल लोक अदालत का आयोजन होगा, जिसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है. जिला एवं सत्र न्याधीश सुनील दत्त मिश्रा की देखरेख में सभी 16 पीठों के न्यायाधियों के नामों के साथ ही कर्मचारियों की सूची जारी कर दी […]

विज्ञापन

नेशनल लोक अदालत आज, तैयारी पूरी गोपालगंज. आज सुबह 10:30 बजे से व्यवहार न्यायालय गोपालगंज में नेशनल लोक अदालत का आयोजन होगा, जिसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है. जिला एवं सत्र न्याधीश सुनील दत्त मिश्रा की देखरेख में सभी 16 पीठों के न्यायाधियों के नामों के साथ ही कर्मचारियों की सूची जारी कर दी गयी है. 16 पीठों के गठन तथा फाइलों को प्रत्येक पीठ को सौंप दिया गया है. पीठ संख्या एक में एडीजे तीन अंजनी कुमार सिंह, अधिवक्ता दिलीप कुमार शर्मा तथा अजय त्रिपाठी मामलों की सुनवाई करेंगे. पीठ संख्या दो में सबजज चार विजय कृष्ण सिंह की अध्यक्षता में अधिवक्ता राजीव रंजन मिश्रा, रविप्रकाश त्रिपाठी, सहायक मनोज पांडेय मामलों की सुनवाई करेंगे. पीठ संख्या तीन में निखिलेश कुमार त्रिपाठी, अधिवक्ता मनीष मिश्रा सुनवाई करेंगे. पीठ संख्या चार में सब जज चार विनय प्रकाश तिवारी, अधिवक्ता अबुल खैर, अधिवक्ता देंवेंद्रनाथ तिवारी सुनवाई करेंगे. पीठ पांच में न्यायिक दंडाधिकारी अरुण तिवारी, अधिवक्ता देंवेंद्र पांडेय, सहायक अजय कुमार, पीठ छह में सबजज आठ बैजनाथ राम, अधिवक्ता रामबाबू सिंह, सहायक प्रतिभा सिंह रहेंगे. पीठ सात में सबजज नौ उमेश मणि त्रिपाठी, अधिवक्ता मिथिलेश तिवारी, पीठ आठ में सबजज आठ ब्रजेश कुमार, अधिवक्ता संजय कुमार गुप्ता, अधिवक्ता मंजु श्रीवास्तव, सहायक आलोक कुमार सहयोग करेंगे. पीठ संख्या नौ में एडीजे पांच अजीत कुमार सिन्हा, अधिवक्ता सतीशचंद्र श्रीवास्तव रहेंगे. पीठ संख्या दस में एडीजे आठ शोभाकांत मिश्रा, अधिवक्ता परवेज हसन, उपेंद्र सिंह, पीठ 11 में एसडीजेएम विपिन बिहारी राय, अधिवक्ता विरेश कुमार, सीमा राय रहेंगे. पीठ संख्या बारह में न्यायिक दंडाअधिकारी अमित कुमार पांडेय, अधिवक्ता सलोना मिश्रा सहयोग करेंगे. पीठ संख्या तेरह में न्यायिक दंडाधिकारी देवप्रिय कुमार, अधिवक्ता संजय द्विवेदी रहेंगे. पीठ संख्या चौदह में सबजज पांच परमानंद मौर्या, अधिवक्ता रघुवीर नारायण सिंह, पीठ संख्या पंद्रह न्यायिक दंडाधिकारी आशिष मिश्रा, अधिवक्ता संजय ओझा रहेंगे. पीठ संख्या सोलह में उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष नंदलाल प्रसाद तथा एडीजे छह रामश्रय प्रसाद, अधिवक्ता शशीभूषण तथा मनीष किशोर नारायण सहयोग करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन