अगले पांच वर्षों के लिए सड़क व पुल नर्मिाण की योजना बनाने में जुटा पथ नर्मिाण विभाग

Updated:
विज्ञापन

अगले पांच वर्षों के लिए सड़क व पुल निर्माण की योजना बनाने में जुटा पथ निर्माण विभाग दक्षिण बिहार की सड़कों और पुल-पुलियों का पथ निर्माण मंत्री तेजस्वी यादव ने की समीक्षा साउथ बिहार में स्टेट हाइवे की स्थिति में सुधार के लिए कार्य योजना तैयार करने का अभियंताओं को मिला टास्क संवाददाता, पटना पथ […]

विज्ञापन

अगले पांच वर्षों के लिए सड़क व पुल निर्माण की योजना बनाने में जुटा पथ निर्माण विभाग दक्षिण बिहार की सड़कों और पुल-पुलियों का पथ निर्माण मंत्री तेजस्वी यादव ने की समीक्षा साउथ बिहार में स्टेट हाइवे की स्थिति में सुधार के लिए कार्य योजना तैयार करने का अभियंताओं को मिला टास्क संवाददाता, पटना पथ निर्माण विभाग अगले पांच वर्षों के लिए सूबे में सड़क, स्टेट हाइवे और पुल-पुलियों के निर्माण की योजना बनाने में जुटा है. बिहार के सभी जिलों की सड़कों, वृहद जिला पथ, स्टेट हाइवे और पुल-पुलियों की अद्तन स्थिति की विभाग हर दिन समीक्षा कर रहा है. शुक्रवार को विभाग ने दक्षिण बिहार की सड़कों और पुल-पुलियों की समीक्षा की. समीक्षा बैठक में उप मुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री तेजस्वी यादव ने अभियंताओं व अधिकारियों के दक्षिण बिहार में सड़क व पुल-पुलियों का निर्माण तय समय पर कराने का निर्देश दिया. उन्होंने साफ-साफ कहा कि सड़क व पुल-पुलियों के निर्माण में क्वालिटी के मामले में कोई कोताही बरदाश्त नहीं की जायेगी. दक्षिण बिहार में स्टेट हाई-वे की स्थिति का भी उन्होंने जायजा लिया. उन्होंने अधिकारियों से साउथ बिहार में स्टेट हाइवे की स्थिति में सुधार के लिए कार्य योजना तैयार करने को कहा है, ताकि वित्तीय वर्ष 2016-17 के लिए उसके निर्माण बजट को समय पर स्वीकृति दिलायी जा सके. बैठक में विभाग के प्रधान सचिव सुधीर कुमार सहित सभी डिविजनों के अभियंता प्रमुख भी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन