मां-बेटे को पीट कर किया जख्मी

Updated:
विज्ञापन

मां-बेटे को पीट कर किया जख्मी उचकागांव. ईंट गिराने से मना करने पर मां-बेटे को पीट कर घायल कर दिया गया. घटना स्थानीय थाने के जलाली टोला गांव की है. प्राप्त जानकारी के अनुसार अब्दुल मनान अपने घर से कहीं जा रहा था. इसी बीच उसने देखा कि उसके जमीन पर कोई दूसरा व्यक्ति ईंट […]

विज्ञापन

मां-बेटे को पीट कर किया जख्मी उचकागांव. ईंट गिराने से मना करने पर मां-बेटे को पीट कर घायल कर दिया गया. घटना स्थानीय थाने के जलाली टोला गांव की है. प्राप्त जानकारी के अनुसार अब्दुल मनान अपने घर से कहीं जा रहा था. इसी बीच उसने देखा कि उसके जमीन पर कोई दूसरा व्यक्ति ईंट गिरा रहा है. जब वह मना करने पहुंचा, तो मौजूद लोगों ने उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया. इस बीच शोर-गुल सुन कर खैरूनिशा पहुंची, तो उसे भी मारपीट कर जख्मी कर दिया गया. पीड़ित अब्दुल मनान के बयान पर स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन