जीवन के लिए मौत से जूझ रहा विपिन

Updated:
विज्ञापन

जीवन के लिए मौत से जूझ रहा विपिनमीरगंज. चाकूबाजी में जख्मी विपिन चौरसिया राघव दास मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में जीवन के लिए मौत से जूझ रहा है. इलाज में उसके साथ रहे चचेरे भाई गणेश प्रसाद चौरसिया ने बताया कि विपिन को आइसीयू में रखा गया है. डॉक्टरों ने बताया है कि उसके दिमाग […]

विज्ञापन

जीवन के लिए मौत से जूझ रहा विपिनमीरगंज. चाकूबाजी में जख्मी विपिन चौरसिया राघव दास मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में जीवन के लिए मौत से जूझ रहा है. इलाज में उसके साथ रहे चचेरे भाई गणेश प्रसाद चौरसिया ने बताया कि विपिन को आइसीयू में रखा गया है. डॉक्टरों ने बताया है कि उसके दिमाग में खून का थक्का जम गया है, जिसे ठीक करने के लिए ऑपरेशन करना पड़ेगा. डॉक्टरों का यह भी कहना है कि बेहतर इलाज के लिए मरीज को कहीं और ले जाएं. मालूम हो कि स्थानीय थाने के जिगना गोपाल टोला खरही में धान-पुआल का पूंज रखने के विवाद में विपिन चौरसिया को सिर पर चाकू मार कर घायल कर दिया गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन